फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रणवीर के खिलाफ शिकायत और विक्की-कटरीना को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 25 Jul 2022 08:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया और बड़ा होता ही रहता है। फिल्मी दुनिया में हुई इन्हीं हलचलों के बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। फिल्म जगत के लिए आज का दिन काफी हलचलों से भरा रहा।

विज्ञापन
1 of 11
ranveer singh, vivky-katrina - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया और बड़ा होता ही रहता है। फिल्मी दुनिया में हुई इन्हीं हलचलों के बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। फिल्म जगत के लिए आज का दिन काफी हलचलों से भरा रहा। एक ओर जहां अभिनेता रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर उनके खिलाफ शिकायत हो गई है तो वहीं अभिनेता विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी भी दी गई। आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरों के बारे में- 
विज्ञापन

2 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने जबसे अपना यह फोटोशूट कराया है, जिस पर लोगों और फिल्मी सितारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि न्यूड फोटोशूट के लिए अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की गई है। अभिनेता की न्यूड तस्वीरें सामने आने के बाद से ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इतना ही नहीं उन पर कई तरह के मीम्स भी वायरल होने लगे थे। लेकिन अब इस मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस के पास एक आवेदन दायर कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट को लेकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, अभिनेता के खिलाफ हुई शिकायत
विज्ञापन

3 of 11
katrina kaif, vicky kaushal - फोटो : instagram
बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली थी। विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कटरीना कैफ और विक्की कौशल को काफी समय से धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर ही विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Katrina-Vicky: पुलिस के हत्थे चढ़ा कटरीना-विक्की को धमकी देने वाला शख्स, करना चाहता था अभिनेत्री से शादी

4 of 11
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
रियलटी शो 'बिग बॉस' को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी है। सभी की निगाहें 'बिग बॉस 16' पर टिकी हैं। मेकर्स भी जोर-शोर से इस शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो अक्तूबर से ऑनएयर होगा और सितंबर के दूसरे सप्ताह में इस शो का पहले प्रोमो कलर्स पर आ सकता है। इस शो की थीम को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। 

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' में कितनी फीस ले रहे सलमान, क्या होगी थीम और कब होगा शुरू? जानिए सारी अपडेट
विज्ञापन

5 of 11
सालार में प्रभास का लुक - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार प्रभास वैसे तो अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता इन दिनों केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील के साथ इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'सालार' में प्रभास फिल्म 'बाहुबली' के बाद एक बार फिर डबल रोल में नजर आएंगे। जबसे फिल्म के लिए प्रशांत नील और प्रभास ने हाथ मिलाया है तभी से फैंस इस फिल्म की एक झलक पाने का बेसब्री से  इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म से प्रभास के वायरल हुए फोटो को मिले रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही फिल्म का पहला टीजर सबके सामने आने वाला है।  

Salaar: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा प्रभास की फिल्म 'सालार' का पहला टीजर, डबल रोल में दिखाई देंगे अभिनेता
विज्ञापन

6 of 11
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया में इन दिनों रीमेक या फिर सीक्वल बनाना आम बात हो गई है। खास तौर से जो फिल्में या सीरीज लोगों के द्वारा खूब पसंद की जाती हैं, ज्यादातर उनके सीक्वल बनाए जाते हैं और उन्हें दर्शकों द्वारा सराहा भी जाता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे वेब सीरीज 'पंचायत' के पहले सीजन को लोगों ने खूब प्यार दिया था, जिसके बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन को बनाने का फैसला लिया और सीरीज जोरदार हिट हुई। उसी तरह पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, जिसके बाद मेकर्स ने 'मिर्जापुर सीजन 2' बनाया जो कि जबरदस्त हिट हुआ था। और अब मिर्जापुर के सीजन 3 को भी हिट बनाने की पूरी तैयारी है। 'मिर्जापुर सीजन 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब आएगी, इसकी भी जानकारी सामने आ गई है।

Mirzapur Season 3 Release Date: खत्म हुआ इंतजार, 2022 में नहीं बल्कि इस दिन आ रहे हैं कालीन भैया!
विज्ञापन

7 of 11
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की सफलता के बाद सूरज बड़जात्या बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का नाम 'ऊंचाई (Uunchai)' रखा गया है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा, नफीसा अली सोढ़ी और डैनी डेंजगापा अभिनीत इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

UUNCHAI: सामने आई 'ऊंचाई' की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी की जोड़ी

8 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
यशराज फिल्म्स ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में दीपिका पादुकोण का कभी न देखा गया अवतार नजर आ रहा है। कैमरे के सामने दीपिका बंदूक थामे, गोली मारते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

Pathaan Motion Poster: फिल्म 'पठान' से सामने आया दीपिका पादुकोण का पहला लुक, एक्शन अवतार में नजर आईं अभिनेत्री

9 of 11
'डार्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 05 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ट्रेलर में आलिया भट्ट दमदार अंदाज में नजर आई हैं। ट्रेलर में वह घरेलू हिंसा की शिकार होती नजर आई हैं, लेकिन साथ ही पति के अत्याचार से परेशान होने के बाद वह बदला लेने वाले अंदाज में भी नजर आई हैं। बता दें कि इस फिल्म में आलिया के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू और राजेश शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Darlings Trailer Out: 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पति पर जुर्म ढाती नजर आईं आलिया भट्ट!

10 of 11
स्क्रू ढीला फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ का सोमवार को आधिकारिक एलान हो गया। ‘अमर उजाला’ ने 8 जुलाई को ही इस फिल्म के बारे में खबर प्रकाशित करके बताया था कि करण जौहर की फिल्म कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के की चर्चित फिल्म ‘धड़क’ बनाने वाले निर्देशक शशांक खेतान की अगली फिल्म का एलान जल्द होने वाला है। विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे शशांश को अब टाइगर श्रॉफ का करियर उबारने की जिम्मेदारी मिली है। इस फिल्म में उनकी हीरोइन के तौर पर रश्मिका का नाम भी फाइनल है। जल्द ही उनके नाम का एलान भी होने वाला है। टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल रही है।

Screw Dheela: ‘अमर उजाला’ की खबर पर करण जौहर ने लगाई मोहर, रश्मिका, टाइगर की फिल्म को नाम मिला ‘स्क्रू ढीला’
विज्ञापन

11 of 11
आलिया भट्ट, रणवीर सिंह - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से एक मैगजीन के लिए कराए गए न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता कैमरे के सामने न्यूड होकर तरह-तरह के पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही नेटिजन्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर हो रही तमाम आलोचनाओं के बाद भी इंडस्ट्री से उनके दोस्त और को-स्टार्स रणवीर का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। जहां कुछ समय पहले अर्जुन कपूर ने इस फोटोशूट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, वहीं अब इसी क्रम में अभिनेत्री आलिया भट्ट का बयान सामने आया है। 

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन, बोलीं- मैं बर्दाश्त......
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें