फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Shot In Celebs Home: सितारों के घर में हुई है इन फिल्मों की शूटिंग, मगर विदेशी लोकेशन जैसा जमाया रंग

Mon, 25 Jul 2022 08:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'संजू', 'बजरंगी भाईजान', 'वीर जारा' - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में सितारों की एक्टिंग, कहानी और संगीत के अलावा शूटिंग लोकेशन काफी मायने रखती है। फिल्म के दृश्यों की खूबसूरती पर इसका असर होता है। यही वजह है कि फिल्म की मांग के मुताबिक मेकर्स काफी-सोच समझकर फिल्म की शूटिंग लोकेशन का चुनाव करते हैं। इसके लिए देश-विदेश की सबसे सुंदर जगहों को चुना जाता है। वैसे, तमाम हसीन जगहों के अलावा कुछ बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग स्टार्स के घर पर भी हुई है। कौन-सी हैं वह फिल्में, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फैन - फोटो : सोशल मीडिया
'फैन'
बॉलीवुड के किंग अभिनेता शाहरुख खान की यह फिल्म एक अलग विषय पर बनी। बॉक्स-ऑफिस पर यह फिल्म खास असर नहीं कर पाई, लेकिन इसके वीएफक्स को काफी सराहा गया था। इस फिल्म में शाहरुख ने स्टार और फैन का रोल खुद ही किया था। दिलचल्प बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग शाहरुख के घर के अंदर और कुछ दृश्यों के लिए बाहर भी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
संजू फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'संजू'
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर अभिनीत वर्ष 2018 में आई फिल्म 'संजू' की शूटिंग संजय दत्त के घर पर हुई थी। बता दें कि यह संजय दत्त की बायोपिक है और इसने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाया था। रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त के लुक में नजर आए थे, जिसकी सभी ने खूब सराहना की थी। इस फिल्म में संजय दत्त के मुंबई में स्थित इम्पीरियल हाइट फ्लैट को फिल्म के कुछ दृश्यों के लिए इस्तेमाल में लाया गया था।

4 of 5
बजरंगी भाईजान
'बजरंगी भाईजान' 
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग सलमान खान के फार्महाउस पर हुई थी। यह सलमान खान के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में एक है। यूं तो फिल्म की अधिकांश शूटिंग कश्मीर और पाकिस्तान के हिस्से में की गई थी। लेकिन, कुछ सीन सलमान खान के पनवेल वाले फार्महाउस पर भी शूट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीर जारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'वीर जारा'
प्रीति जिंटा और शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'वीर जारा' तो याद होगी? यह शाहरुख खान के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के कुछ सीन सैफ अली खान की पैतृक संपत्ति पटौदी पैलेस में भी शूट किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें