फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'पुष्पा 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार और 'वॉर 2' से जुड़े अयान मुखर्जी, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
1 of 11
पुष्पा 2, अयान मुखर्जी - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में जो धमाल मचाया है, उसके बाद से तो अभिनेता की फैन फॉलोइंग खूब बढ़ गई है। पुष्पा के गाने, एक्शन और डायलॉग्स सभी ने एकदम धमाल मचा दिया था। लोग इस फिल्म के डायलॉग्स तो अभी तक दोहराते रहते हैं। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर फिल्म में सभी का अभिनय दमदार था। अब फैंस को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। पहले तो खबर सामने आ रही थी कि इस फिल्म का सीक्वल पुष्पा 2 इसी साल दिसंबर में आ सकता है, लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग रोक दी गई है और अभी यह फिल्म रिलीज नहीं होगी।
Pushpa 2: पोस्टपोन हो गई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'! मेकर्स ने अचानक इस वजह से लिया फैसला
विज्ञापन

3 of 11
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन पिछले साल मेगा-ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म 'विक्रम' में नजर आए थे। इसे लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के बाद अभिनेता जल्द ही शंकर की फिल्म इंडियन 2 में दिखने वाले हैं। इसकी शूटिंग फिलहाल तेजी से चल रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 
Indian 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' में हुई इस अभिनेता की एंट्री, निर्देशक शंकर के साथ तस्वीर हुई वायरल

4 of 11
वॉर 2-टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के 'ग्रीक-गॉड' यानि ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल फैंस के उत्साह को बढ़ा देती है। वहीं, अब इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 'वॉर 2' से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, जिसे जान फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। 
War 2 Update: 'वॉर 2' से होगा 'टाइगर 3' का बड़ा कनेक्शन! सिद्धार्थ की जगह अयान संभालेंगे डायरेक्शन की कमान

विज्ञापन

5 of 11
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने इस साल फिल्म 'पठान' के जरिए धांसू कमबैक किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर चांदी कूटी। अब किंग खान की अगली फिल्म 'जवान' लगातार चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पूरे होने के आखिरी चरण में है और यह अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले यह फिल्म ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में है। दरअसल, इस फिल्म के ओटीटी अधिकारों को लेकर तमाम प्लेटफॉर्म के बीच जंग छिड़ी हुई है।
Jawan: शाहरुख की 'जवान' के ओटीटी अधिकार खरीदने को भिड़ीं दिग्गज कंपनियां, जानिए कौन है रेस में सबसे आगे
विज्ञापन

6 of 11
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। फिल्म को 10 साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज किया गया था। 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' को लेकर लोगों काफी उत्साहित थे, जिसकी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिसपॉन्स मिला था। फिल्म को देखने के बाद उसके अगले दो पार्ट्स ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 3' को लेकर फैंस के मन में उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट का किया एलान
विज्ञापन

7 of 11
आयशा ओमर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर ने बीते दिन ऐसा बयान दे दिया जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। इस बयानबाजी में उनकी पत्नी हैली बीबर भी उनका साथ देती नजर आईं। दरअसल, जस्टिन और हैली ने रमजान के महीने में रोजा रखने को बेवकूफी बता दिया। इसे जानने के बाद 'बिग बॉस 7' की विनर गौहर खान उनकी क्लास लगाती देखी गईं। वहीं, अब इस लिस्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा ओमर का भी नाम जुड़ गया है, एक्ट्रेस ने जस्टिन और हैली को खूब खरी-खोटी सुनाई है। 
Ayesha Omar: रोजा को 'बेवकूफी' बता बुरे फंसे जस्टिन बीबर, गौहर खान के बाद इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

8 of 11
शर्मिला टैगोर, करीना कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपनी फिल्म ‘गुलमोहर’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के जरिए शर्मिला ने काफी दिनों के बाद बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म में उनके अभिनय को फैंस ने काफी पसंद किया था। शर्मिला ने भी अपनी अदाकारी से यह बात साफ कर दी कि फिल्मों में अभिनय करने की कोई उम्र नहीं होती है। हाल ही में, शर्मिला अपनी बहू करीना कपूर के टॉक शो में पहुंची, जहां उन्होंने बताया कि बेटी और बहू में क्या फर्क होता है।
Sharmila Tagore: करीना के शो में पहुंची शर्मिला टैगोर ने समझाया बेटी-बहू का फर्क, दिल जीत रहा एक्ट्रेस का बयान

 

9 of 11
मनोज बाजपेयी,राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने सत्या, अक्स, अलीगढ़ जैसी शानदार फिल्में बॉलीवुड को दीं। अभिनेता को आखिरी बार शर्मिला टैगोर के साथ 'गुलमोहर' में देखा गया था जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। एक हालिया इंटरव्यू के दौरान मनोज ने माना कि उनका करियर राम गोपाल वर्मा की देन है।
Manoj Bajpayee: 'कभी भी फोन कर गाली दे देते हैं राम गोपाल वर्मा', मनोज बाजपेयी बोले- मेरा करियर उन्हीं की देन

10 of 11
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक के बाद अब चैतन्य का नाम अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच अफेयर की खबरें जोरों शोरों से उड़ रही हैं। हाल ही में दोनों के डिनर डेट की फोटो भी वायरल हुईं थी। जिसके बाद इन अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया। जबकि कथित लवबर्ड्स ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है, सामंथा ने पहली बार अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।
Samantha: नागा चैतन्य- शोभिता धूलिपाला के अफेयर की खबरों पर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता

 

विज्ञापन

11 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते लंबे समय से अपनी प्रोफेशनल के बजाए पर्सनल जिंदगी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया का झगड़ा अब जगजाहिर है। इसी बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार के दिन दोनों को मामले पर शांतिपूर्वक बात करने के लिए बुलाया। कोर्ट में आलिया अपने दोनों बच्चों 12 साल की बेटी और 7 साल के बेटे को साथ लेकर पहुंची थीं। सुनवाई में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल रहें। 
Nawazuddin Siddiqui: इन शर्तों पर हुआ नवाजुद्दीन सिद्दीकी-आलिया का समझौता, इस काम के लिए दुबई लौटेंगे बच्चे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें