फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फिर साथ दिखे आदित्य-अनन्या और वसीम अकरम ने साधा जावेद अख्तर पर निशाना, पढ़ें फिल्मी खबरें

Thu, 13 Apr 2023 07:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आदित्य-अनन्या, जावेद अख्तर - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
वसीम अकरम-जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वेटरन लेखक और गीतकार जावेद अख्तर बीते दिनों पाकिस्तान में की गई अपनी टिप्पणी के लिए हेडलाइंस का हिस्सा बने। एक इवेंट के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी को लेकर पड़ोसी देश को जमकर लताड़ लगाई। जावेद ने इस बिंदु को प्रकाश में लाया कि कैसे पाकिस्तान ने हमेशा से अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवाद का समर्थन किया है, और मुंबई में हुए 26/11 के हमलों का भी जिक्र किया। वहीं, अब जावेद के इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
Wasim Akram: वसीम अकरम ने 26/11 वाले बयान पर जावेद अख्तर को लिया आडे़ हाथ? पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा बवाल

विज्ञापन

3 of 11
भेड़िया 2-स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे बीती शाम को जियो स्टूडियो के इवेंट में शिरकत करते नजर आए, जहां से इनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। वहीं, इस इवेंट में एक बड़ा एलान किया गया जिसे सुनकर श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और वरुण धवन के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। दरअसल, इन सितारों की फिल्मों 'स्त्री' और 'भेड़िया' के सीक्वल की घोषणा की गई है जिसकी डिटेल कुछ इस प्रकार है।
Stree-Bhediya Sequel: हॉरर यूनिवर्स से जुड़ा 'भेड़िया 2' का नाम, 'स्त्री 2' इस दिन अपने मकसद को देगी अंजाम

4 of 11
आहना कुमरा - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री आहना कुमरा पिछले काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन चर्चाओं की वजह उनके द्वारा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर किए गए खुलासे हैं। बी-टाउन में कई साल बिताने के बाद भी खुद को आउटसाइडर बताने वाली आहना कुमरा ने और खुलासा कर सबको चौंका दिया है। दरअसल, एक बार फिर बॉलीवुड कैंप्स को टारगेट करते हुए आहना कुमरा ने दावा किया कि ऐसे किसी भी कैंप का हिस्सा न होने की वजह से उनके करियर पर बहुत असर पड़ा है।
Aahana Kumra: आहना कुमरा का बॉलीवुड कैंप्स पर एक और खुलासा, बोलीं- उनका हिस्सा न होने पर नहीं मिला दो साल काम
विज्ञापन

5 of 11
सतीश कौशिक अपनी पत्नी शशि और बेटी वंशिका के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
बीते महीने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया था। होली पार्टी के दौरान उनको हार्ट अटैक आया था जिसके बाद अभिनेता का निधन हो गया था। आज सतीश कौशिक का जन्म दिवस है। ऐसे में दिवंगत अभिनेता की बेटी उनको बहुत याद कर रही है और रो भी रही है। इस बात का खुलासा सतीश कौशिक के भतीजे निशांत ने किया है। उन्होंने बताया कि वंशिका थोड़ी-थोड़ी देर में रो रही है और पिता को याद कर रही है।
Satish Kaushik: अभी भी सदमे में है सतीश कौशिक की बेटी वंशिका, रो-रोकर हुआ बुरा हाल
विज्ञापन

6 of 11
डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक डेविड धवन की काबिलियत पर कोई भी शक नहीं कर सकता है। बेशक इस समय निर्माता-निर्देशक फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। इस बार डेविड धवन के चर्चा में आने की वजह उनका स्वास्थ्य है। निदेशक पिछले दो वर्षों से डायबिटीज के कारण ठीक नहीं चल रहे थे। लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि डेविड धवन की एंजियोप्लास्टी हुई है।
David Dhawan: डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी! हृदय की समस्या से जूझ रहे थे वरुण के पिता
विज्ञापन

7 of 11
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने एक साथ लैक्मे फैशन वीक के फिनाले में रैम्प वॉक किया, जिसके बाद अफेयर की खबरों ने और जोर पकड़ा लिया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वेडिंग प्लानिंग ऐप ने अनन्या और आदित्य की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं।
Aditya Roy Kapur: अफेयर की खबरों के बीच फिर साथ नजर आए आदित्य और अनन्या, फैंस बोलें- 'सगाई' या 'एंडोर्समेंट'

8 of 11
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका आप्टे एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन वक्ता भी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने विचारों को बेबाकी के साथ सामने रखती नजर आती हैं, और इसे लेकर वह सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। राधिका को हमेशा शोबिज की अंदरूनी दुनिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करते देखा जाता रहा है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में की जाने वाली बॉडी शेमिंग का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया है। 
Radhika Apte Statement: 'ब्रेस्ट साइज बढ़ा लो, नाक ठीक करा लो...', बॉडी शेमिंग पर खुलकर बोलीं राधिका आप्टे

9 of 11
प्रियंका चोपड़ा, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल सेंसेशन बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही हॉलीवुड बेव सीरिज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम न मिलने को लेकर बड़ा बयान दिया था। ऐसे में प्रियंका के पुराने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
Priyanka Chopra: जब लेस्बियन एनकाउंटर को लेकर प्रियंका ने दिया था यह बयान, सुनकर करण जौहर भी रह गए थे शॉक्ड

10 of 11
राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के वकील ने कुंद्रा के खिलाफ चल रहे केस में फास्ट ट्रैक ट्रायल की गुहार लगाई है। प्रशांत पाटिल ने सभी जब्त सामग्री को कोर्ट में पेश करने की गुजारिश की है। कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने एक बयान जारी कर कहा है कि 'देर से मिला न्याय, न्याय नहीं होता। मेरे क्लाइंट झूठे मुकदमे का शिकार हैं।'
Raj Kundra: राज कुंद्रा के वकील ने लगाई फास्ट ट्रैक ट्रायल की गुहार, कहा- देर से मिला न्याय, न्याय नहीं

 

विज्ञापन

11 of 11
ब्लडी डैडी - फोटो : social media

शाहिद कपूर ने बीते दिन अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' की घोषणा की। साथ ही इस एक्शन फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर फैंस के बज को हाई कर दिया। वहीं, अब एक्टर ने दर्शकों को बड़ा तोहफा देते हुए इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसमें शाहिद अपने नेवर सीन बिफोर अंदाज से लोगों को दंग करते नजर आ रहे हैं। 
Bloody Daddy Teaser: शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का टीजर आउट, रिलीज डेट भी आई सामने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें