मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन की फिल्म 'बैड बॉय' के गानों के साथ-साथ टीजर ने फैंस से जबर्दस्त प्रशंसा बटोरी थी। साजिद कुरैशी और अंजुम कुरैशी द्वारा निर्मित आगामी रोमांटिक कॉमेडी 'बैड बॉय' को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बीच अब 'बैड बॉय' के निर्माताओं ने आज (13 अप्रैल) वाराणसी में एक कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर में दो विपरीत पक्षों के प्यार में पड़ने और एक-दूसरे के साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ने की कहानी दिखाई गई है।