फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बिग बॉस का फिनाले आज और क्रिस ब्राउन पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 29 Jan 2022 08:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले इस सप्ताह के अंत में 29 जनवरी और 30 जनवरी को होने वाला है। फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि सलमान खान शो के 15वें सीजन का विनर कौन होगा?
विज्ञापन
1 of 10
बिग बॉस 15 फिनाले - फोटो : amar ujala Mumbai
बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले इस सप्ताह के अंत में 29 जनवरी और 30 जनवरी को होने वाला है। फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि सलमान खान शो के 15वें सीजन का विनर कौन होगा? ट्रॉफी की रेस में शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल फाइनलिस्ट में हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं आप से शो लाइव कब और कैसे देख सकते हैं। बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले दो भागों में टेलीकास्ट किया जाएगा। पहला पार्ट 29 जनवरी 2022 (शनिवार) को वहीं दूसरा पार्ट 30 जनवरी 2022 (रविवार) को रात 8 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। अगर आपके घर में टीवी नहीं है तो चिंता न करें। टीवी के अलावा फिनाले एपिसोड को VOOT एप पर भी लाइव देख सकते हैं। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले को जियो टीवी पर जबकि एयरटेल के ग्राहक इसे एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर लाइव देख सकते हैं। 

Bigg Boss 15 Finale Live: जानें कब और कैसे देख सकते हैं शो का फिनाले, इन 6 कंटेस्टेंट में होगी कड़ी टक्कर
विज्ञापन

2 of 10
chris brown - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर क्रिस ब्राउन पर कैलिफोर्निया में बलात्कार के लिए मुकदमा किया गया है। पीड़िता ने दावा किया कि ब्राउन ने उसे ड्रग दिया और उसका रेप करने की कोशिश की। पीड़िता नेआर एंड बी स्टार से हर्जाने में $ 20 मिलियन की मांग की है। महिला की पहचान Jane Doe के रूप में की गई है।

Chris Brown: सिंगर क्रिस ब्राउन पर महिला ने किया मुकदमा, ड्रग्स देकर रेप करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

3 of 10
रुद्र - फोटो : सोशल मीडिया
उधर इदरीस एल्बा के अगला जेम्स बॉन्ड बनने की खबरें सुर्खियां बन रही हैं और इधर अजय देवगन ने भी किसी एक डिटेक्टिव के तौर पर अपने डिजिटल डेब्यू का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। ‘सारा सिस्टम ही जुमलों पर चल रहा है’ जैसे झन्नाटेदार डॉयलॉग के साथ रिलीज हुआ अजय देवगन की पहली वेब सीरीज ‘रुद्र’ का ट्रेलर इस सीरीज का इंतजार कर रहे लोगों को और बेताब करने वाला है। हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय खाकी वर्दी वाले किरदार ‘सिंघम’ के बाद अजय देवगन इस बार  बिना वर्दी वाले पुलिस अफसर बनने जा रहे है। सीरीज सिर्फ छह एपीसोड की है और इसके हर एपीसोड में रुद्र एक नए अपराधी की तलाश करता नजर आएगा। सीरीज के ट्रेलर में एशा देओल, राशि खन्ना, अतुल कुलकर्णी और अश्विनी कलसेकर जैसे कलाकार भी ध्यान खींचने में सफल रहे।

Rudra Trailer: अजय देवगन ने ओटीटी पर मारी धांसू एंट्री, बोले, ‘सारा सिस्टम ही जुमलों पर चल रहा है’

4 of 10
The Queen's Gambit - फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्जियाई के शतरंज विश्व चैंपियन नाना ग्रैप्रिंडाशविली ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ 5 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है। दिग्गज शतरंज खिलाड़ी का कहना है कि एक हिट टीवी शो 'द क्वीन्स गैम्बिट' के एक एपिसोड में उन्हें बदनाम किया गया था। उनका चित्रण एक सेक्सिस्ट के रूप में किया गया था। शतरंज के ग्रैंडमास्टर 80 वर्षीय नोना गैप्रिंडाशविली ने मुकदमा दायर करते हुए यह दावा किया है कि सीरीज में उनका किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने एक डायलॉग में कहा है कि मैं अपने करियर में "कभी पुरुषों का सामना नहीं किया" जो की उन्हें "बेहद सेक्सिस्ट और कमजोर" प्रदर्शित कर रहा है। बता दें कि नोना ने 1968 तक दर्जनों पुरुष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की है और उनमें से 28 को हराया भी है।

Defamation Suit On Netflix: नेटफ्लिक्स पर दायर हुआ मुकदमा, शतरंज खिलाड़ी ने लगाया मानहानि का आरोप
विज्ञापन

5 of 10
अभिनेता दिलीप - फोटो : फाइल
केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेता दिलीप को 31 जनवरी सुबह 10:15 बजे से पहले अपना मोबाइल फोन पुलिस को सौंपने का आदेश दिया है। इससे पहले एक्टर ने अपना फोन जांच अधिकारी को सौंपने से इनकार कर दिया था। दिलीप ने जांच अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उन्होंने अपना फोन पुलिस को सौंप दिया, तो फोन में मौजूद चीजों के आधार पर झूठी कहानियां गढ़ी जाएंगी। 

Malayalam actress assault case: केरल उच्च न्यायालय ने दिलीप को 31 जनवरी से पहले अपना मोबाइल फोन सौंपने का दिया आदेश
विज्ञापन

6 of 10
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन ना सिर्फ अपने बेहतरीन लुक के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने दमदार एक्शन और डांस के लिए भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। लंबे समय से फिल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर अभिनेता ऋतिक रोशन हाल ही में सोशल मीडिया पर छा गए हैं। दरअसल, एक्टर को मुंबई के एक लोकप्रिय जापानी रेस्तरां में कैजुअल डिनर के दौरान स्पॉट किया गया। हालांकि, इस दौरान सभी का ध्यान अभिनेता के अलावा एक और चीज ने अपनी और खींचा। इस दौरान ऋतिक रोशन के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आईं। पैपराजी के कैमरे में कैद हुए अभिनेता इस मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े नजर आए। 

Hrithik Roshan: मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े डिनर डेट पर स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, लोगों ने लगाए डेटिंग के कयास
विज्ञापन

7 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : amar ujala Mumbai
कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि इसका फिनाले पहले सीजनों के मुकाबले बहुत शानदार हो। ऐसे में कई सितारे इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बिग बॉस के सेट से सामने आईं ताजा तस्वीरों से पता लगा है कि आने वाले शो के लिए टीवी के जाने-माने सितारों ने कमर कस ली है। 

Bigg Boss 15: प्रसारण से पहले यहां देखिए बिग बॉस फिनाले की एक्सक्लूसिव झलकियां, सलमान ने की धमाके पर धमाकों की पूरी तैयारी

8 of 10
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : social media
27 जनवरी को अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी कर ली। इस कपल ने पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। वहीं उनकी शादी का सेलिब्रेशन अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच उनके संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं।  कपल की शादी की तस्वीरों के बाद अब उनकी संगीत सेरेमनी की वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रही है। 

Mouni Roy Sangeet Video: मौनी रॉय के संगीत का वीडियो आया सामने, एक-दूसरे के प्यार में डूबा दिखा कपल

9 of 10
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media
धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की है। उनकी शादी का समारोह भव्य हुआ था। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी के समारोहों और उसके बाद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए साझा की थीं। जहां एक तरफ इन तस्वीरों को साझा करने के लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही थी, दूसरी तरफ ज्यादा तस्वीरें साझा करने के लिए अंकिता का मजाक भी बनाया गया था।

Ankita Lokhande: शादी की ज्यादा तस्वीरें साझा करने के लिए ट्रोल हुई थीं अंकिता लोखंडे, अब कही यह बात
विज्ञापन

10 of 10
ashoke pandit - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म उद्योग में छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामलों को रोकने के लिए इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) ने प्रमुख कास्टिंग निर्देशकों के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। इसी संबंध में आईएफटीडीए ने तीन प्रमुख निर्मात संगठनों को पत्र भेजा है। इस पत्र में लिखा है कि ‘‘महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म उद्योग को नाम खराब हो रहा है। इसलिए इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हम एक "अभिनव योजना" लेकर आए हैं।
 
IFTDA: यौन उत्पीड़न के मामलों को रोकने के लिए आईएफटीडीए ने बनाया अलग प्रभाग, ऐसे होगा कास्टिंग निर्देशकों का चयन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें