सोशल मीडिया पर हुई कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की बहस अब साउथ बनाम बॉलीवुड विवाद में तबदील होते जा रही है। एक तरफ जहां सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़ा हर शख्स भाषा विवाद पर खुलकर अपने विचार रख रहा है। वहीं दूसरी तरफ दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि सच में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अभिनेताओं में से सर्वश्रेष्ठ कौन है? जब इंडस्ट्री के लोगों से यह सवाल पूछा गया, तब उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि यह कोई बहस का मुद्दा ही नहीं है, हम सब पैन इंडिया स्टार्स हैं। हालांकि अब लगता है जैसे दर्शकों को उनके सवाल का जवाब आखिरकार मिलने वाला है। दरअसल, ऑरमैक्स मीडिया ने अप्रैल 2022 के टॉप 10 स्टार्स की लिस्ट जारी की है।