फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मुतंशिर की माफी पर भड़के 'हनुमान' और श्रीलंका में चुनी जाएगी मिसेज इंडिया, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sun, 09 Jul 2023 07:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मनोज मुंतशिर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया घटता है। फिल्मों से जुड़ी अपडेट से लेकर सितारों की पर्सनल लाइफ तक अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं, अपने मनपसंद कलाकारों और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' तमाम विवादों के बाद कमाई को लेकर बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। 'आदिपुरुष' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से भी कम समय हुआ है। महाकाव्य रामायण पर आधारित इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन खराब प्रचार के बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट आई। नकारात्मक प्रचार के कारण यह फिल्म अब ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई है।
Adipurush: यूट्यूब पर लीक हुई प्रभास और कृति सेनन की 'आदिपुरुष', दो मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने देखी फिल्म
विज्ञापन

3 of 11
टॉम क्रूज और हेले एटवेल - फोटो : social media
टॉम क्रूज हॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिनके बिना इस इंडस्ट्री में एक्शन फिल्मों का अस्तित्व अधूरा सा लगता है। वह हॉलीवुड ही नहीं दुनिया भर में मशहूर हैं। टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। टॉम क्रूज की जिंदगी में कई लड़कियां आई और गईं, लेकिन वह आज भी अकेले हैं। काफी समय पहले टॉम क्रूज का नाम उनकी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की को-स्टार हेले एटवेल से जुड़ा था। लेकिन दोनों ने इसको लेकर चुप्पी साधे रखी थी। अब जाकर हेले ने टॉम के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।
Hayley Atwell: टॉम क्रूज को 'अंकल' बुलाकर हेले ने डेटिंग की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, इन बातों को बताया अजीब

4 of 11
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म बवाल का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। दुबई में एक इवेंट के दौरान इसे लोगों के सामने पेश कर दिया गया। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी पति पत्नी के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। दोनों की जोड़ी इस ट्रेलर में काफी अच्छी लग रही है। फिल्म एक लव स्टोरी है जिसे वॉर के ब्रैकड्रॉप पर बुना गया है। 
Bawaal Trailer: बवाल है वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर, लव स्टोरी के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगा ट्विस्ट
 
विज्ञापन

5 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सावन का पवित्र महीना चल रहा है, वह माह जब भगवान शिव की पूजा-आराधना होती है। हर तरफ भोले बाबा का नाम गूंज रहा है। इस बीच बॉलीवुड की एक फिल्म भी जबर्दस्त चर्चा हैं। इस फिल्म का नाम है 'ओह माय गॉड 2', जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। जल्द ही इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है और इस फिल्म से अक्षय कुमार का नया लुक सामने आया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Akshay Kumar: माथे पर भस्म...गले में रुद्राक्ष माला, जटाधारी बने नजर आए अक्षय, यूजर्स ने दी यह प्रतिक्रिया

विज्ञापन

6 of 11
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में डायरेक्टर एक नए ऐप थ्रेड्स की लॉन्च में शामिल हुए और इस ऐप के जरिए अपने फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने कई तरह के सवालों के जवाब दिए। इसी क्रम में कुछ फैंस ने उनसे पूछा कि इस फिल्म के बाद वह किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं।
Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे करण, निर्देशक ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन

7 of 11
विक्रम मस्तल-मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर कमाई की पटरी से उतर चुकी है। फिल्म में इसके वीएफएक्स और सीन की खूब धज्जियां उड़ाई गईं, लेकिन सबसे ज्यादा विवाद इसके डायलॉग को लेकर हुआ। वहीं, दुनियाभर में फिल्म रिलीज के तीन सफ्ताह बाद बीते दिन इसके डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर ने माफी मांगी। हालांकि, मुंतशिर के जरिए माफी मांगने में इतना समय लिए जाने पर लोग और ज्यादा नाराज हो उठे हैं। इतना ही नहीं टीवी शो 'रामायण' में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्तल भी मुंतशिर की माफी पर कटाक्ष कर उनकी आलोचना करते देखे गए हैं। 
Vikram Mastal: मनोज मुतंशिर के माफीनामे पर 'रामायण' के हनुमान का प्रहार, बोले- आपने सनातन धर्म का...

8 of 11
राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में भगवान राम पर कई सारी फिल्में बन रही हैं। कुछ समय पहले ही प्रभास स्टारर आदिपुरुष फिल्म रिलीज हुई। इसके अलावा रणबीर कपूर भी रामायण मूवी लेकर आ रहे हैं। इसी बीच राम जन्मभूमि पर एक और फिल्म है जो काफी समय से चर्चा में है। फिल्म का नाम है जन्मभूमि।
Janmbhoomi: राम जन्मभूमि केस पर बनेगी फिल्म, टकराएंगे 90s के ये सुपरस्टार्स, जानें फिल्म की शूटिंग होगी कहां?

9 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर इस मूवी में राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, बीते दिन यह भी जानकारी सामने आई कि मूवी में आलिया भट्ट, सीता के रोल में होंगी। हालांकि, सीता के रोल के लिए साउथ हसीना साई पल्लवी के नाम पर भी चर्चा की जा चुकी हैं। वहीं, अब ताजा रिपोर्ट में सीता के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है। 
Ramayana: 'रामायण' में आलिया भट्ट नहीं होंगी सीता? फिल्म में यह साउथ हसीना बनेगी रणबीर की धर्मपत्नी

10 of 11
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। शो में आए दिन रिश्ते और हालात बदलते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस भी दंग हो जा रहे हैं। इस शो के कंटेस्टेंट्स अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। साथ ही फैंस को भी उनकी निजी जिंदगी के पहलुओं पर गौर फरमाते हुए काफी मजा आ रहा है। केवल दो सफ्ताह में शो को 400 करोड़ मिनट से अधिक बार देखा गया है। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसे बढ़ाने का फैसला किया है, और इसी को लेकर होस्ट सलमान खान ने भी फैंस को खुशखबरी सुना दी है। 
BB OTT2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' को मिला एक्सटेंशन, जानें और कितने दिन देख सकेंगे सलमान का यह शो

विज्ञापन

11 of 11
मिसेज इंडिया इंक 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 
मिसेज इंडिया इंक विवाहित महिलाओं के लिए एक ऐसा मंच है, जहां से वह अपनी प्रतिभा और क्षमता  दिखा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकती हैं। इस बार 'मिसेज इंडिया इंक 4' का आयोजन श्रीलंका में होने जा रहा है। जहां पर भारत के विभिन्न हिस्सों और दुनिया भर से 75 प्रतिभागी भाग ले रही हैं। निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के लिए  विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियों को जज के पैनल में  शामिल किया गया है। जिसमें  मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, एस. श्रीसंत, चिराग बम्बोट और भावना राव शामिल हैं।
Mrs. India Inc Season 4: इस बार श्रीलंका में चुनी जाएगी मिसेज इंडिया, मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया बने जज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें