फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अर्पिता को ट्रोल करने वालों पर भड़के आयुष और योद्धा की नई रिलीज डेट आई सामने, पढ़ें फिल्मी खबरें

Tue, 25 Apr 2023 07:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आयुष शर्मा, अर्पिता खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अर्पिता खान-आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की बहन और आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता खान खूब लाइमलाइट में रहती हैं। अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में भी वह शिरकत करती नजर आती हैं। अर्पिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन, अक्सर ही अर्पिता को उनके लुक के लिए ट्रोल किया जाता है। यूजर्स कभी अर्पिता के वजन तो कभी उनके डार्क कलर के लिए ट्रोल करते हैं। ऐसे लोगों को आयुष शर्मा ने तगड़ा जवाब दिया है।
Aayush Sharma-Arpita: अर्पिता को ट्रोल करने वालों को आयुष ने सुनाई खरी-खरी, बोले- मुझे गर्व है अपनी पत्नी पर
विज्ञापन

3 of 11
अपूर्व लाखिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा हमेशा विवाद का कारण बना रहता है। पिछले पांच दशक से दोनों देशों के बीच में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। साल 2020 में गलवान घाटी को लेकर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों देशों की राजनीति में भू-चाल आ गया था। 
Galwan Ghati: गलवान की घटना पर फिल्म बनाएंगे अपूर्व लाखिया, बड़े पर्दे पर दिखाएंगे भारतीय सेना की गौरव गाथा

4 of 11
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए बेकरारी से इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। एक बार फिर इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी। 
Sidharth Malhotra: फिर बदली 'योद्धा' की रिलीज डेट, अब इस दिन दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन

5 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
बीते कुछ वक्त पहले ही सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद एक्ट्रेस की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस रिकवरी कर अपने काम पर लौट गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी आने वाली वेब सीरीज आर्या 3 की शूटिंग वापस से शुरू कर दी है। इस सीरीज के सेट से एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
Sushmita Sen: तलवारबाजी के साथ आर्या 3 के शूट पर सुष्मिता सेन ने किया कमबैक, धाकड़ अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस
विज्ञापन

6 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट इस समय लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। जहां एक तरफ अभिनेत्री नया अपार्टमेंट खरीदने के लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी तरफ आलिया अगले महीने अपने बहुचर्चित मेट गाला डेब्यू के लिए लाइमलाइट बटोर रही हैं। लेकिन इससे पहले हाल ही में आलिया को दुबई के लिए रवाना होते देखा गया था और अभिनेत्री का हालिया सोशल मीडिया अपडेट बता रहा है कि वह दुबई पहुंच गई हैं। होटल पहुंचते ही आलिया को होटल की तरफ से एक ऐसा गिफ्ट मिला है, जिसे उन्होंने 'शानदार स्वागत' करार दिया है। इस गिफ्ट की खास बात यह है कि इससे आलिया की बेटी राहा का एक खास कनेक्शन है।
Alia Bhatt: दुबई के होटल से आलिया भट्ट को मिला प्यारा वेलकम गिफ्ट, 'शानदार स्वागत' का राहा से है खास कनेक्शन
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म सत्यप्रेम की कथा में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ही कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कियारा और कार्तिक की यह दूसरी फिल्म है। दोनों को हाल ही में एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए देखा गया है। दोनों कलाकारों को नाटकीय पोशाक पहने देखा गया है। उनके यह कपड़े देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजस्थानी गाना होने वाला है।
Kartik-Kiara: सत्यप्रेम की कथा के सेट से कार्तिक-कियारा की तस्वीर वायरल, राजस्थानी पोशाक में नजर आए सेलेब्स

8 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
जेल में बंद धर्मगुरु मुरली मनोहर मिश्रा उर्फ स्वामी श्रद्धानंद ने अमेजन प्राइम की नई क्राइम डॉक्यूमेंट्री 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' मैसूर के तत्कालीन शाही परिवार के शाकिरा खलीली (मध्य नाम नमाजी) और उनकी हत्या की कहानी बयान करती है। 
Dancing On The Grave: 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' पर रोक लगाने की मांग, श्रद्धानंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

9 of 11
संपत जे राम - फोटो : Social media
कन्नड़ इंडस्ट्री के टीवी अभिनेता संपत जे राम का 22 अप्रैल को निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत ने 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने नेलमंगला स्थित अपने घर पर आत्महत्या की थी। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे। अब अभिनेता के दोस्त ने खुलासा किया की संपत ने आत्महत्या नहीं बल्कि  फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Sampath J Ram: 'पत्नी को डराने के लिए प्रैंक कर रहे थे', संपत की आत्महत्या को लेकर दोस्त का शॉकिंग खुलासा

10 of 11
केआरके-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
खुद को सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक मानने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बड़ी-बड़ी फिल्मों का रिव्यू करते नजर आते हैं। केआरके ने रिव्यू करते हुए कई सितारों से पंगा ले लिया है। वहीं, उनका सलमान खान संग विवाद तो जग जाहिर है। कमाल, दबंग खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज से पहले से ही इसको लेकर बात करते रहे हैं, और अब उन्होंने मूवी के बेकार प्रदर्शन पर फिर से चुप्पी तोड़ी है। साथ ही खुद के पुराने कयास को लेकर पूरा क्रेडिट लेते नजर आए हैं। 
KKBKKJ: केआरके ने सलमान खान को बुढ़ऊ बताकर कसा तंज, फिल्म के बेकार कलेक्शन पर जमकर उड़ाई खिल्ली
विज्ञापन

11 of 11
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस के काम की तारीफ हो रही है। शहनाज की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा कि करियर बनाने के लिए उनका घर से भागना एक अच्छा फैसला रहा है और वह अब पीछे मुड़कर भी नहीं देखती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
Shehnaaz Gill: शहनाज ने घर से भागने और गलतियां करने पर दी सफाई, कहा- सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें