शैनन
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि शैनन ने 2018 में पॉप सिंगल ‘ए लॉन्ग टाइम’ के साथ एक सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अब वह विवेक शर्मा की फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके संजय मिश्रा, मीता वशिष्ठ, विवान शर्मा, राकेश पाण्डेय, विक्रम सिंह और संदीप शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।