फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: प्रोजेक्ट के में प्रभास के लुक पर उठे सवाल और अभिनेता राजशेखर को एक साल की सजा, पढ़ें फिल्मी खबरें

Wed, 19 Jul 2023 07:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
प्रोजेक्ट के, राजशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
प्रोजेक्ट के - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रोजेक्ट के' पिछले काफी दिनों से लगातार चर्चा में है। फैंस इस स्काई-फाई फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसके साथ ही जिस एक चीज की उन्हें उत्सुकता थी वह फिल्म से सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक देखने का था। मेकर्स जहां फिल्म का टीजर 20 जुलाई को रिलीज करने वाले हैं, वहीं आज उन्होंने फैंस की दिली इच्छा पूरी करते हुए 'प्रोजेक्ट के' से प्रभास और दीपिका के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिए हैं। जहां कुछ फैंस को पोस्टर्स बेहद पसंद आ रहे हैं, वहीं बहुत से ऐसे हैं जो इसे 'आयरन मैन' की कॉपी बता रहे हैं।
Project K: आयरन मैन से मिलता है प्रोजेक्ट के से प्रभास का फर्स्ट लुक? नेटिजन्स ने पोस्टर को बताया सस्ती कॉपी
विज्ञापन

3 of 11
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। '2 स्टेट्स' और 'की एंड का' जैसी फिल्मों की सफलता को वह काफी वक्त से दोहरा नहीं पाए हैं। फिल्म 'कुत्ते' के बाद अभिनेता जल्द ही  निर्देशक अजय बहल की थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले थे। फिल्म में उनके ऑपोजिट भूमि पेडनेकर को कास्ट किया गया था। अब इस फिल्म पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। 
Arjun Kapoor: ठंडे बस्ते में गई अर्जुन कपूर की 'द लेडी किलर'? फिल्म को लेकर आया यह नया अपडेट

4 of 11
नीतू कपूर - फोटो : social media
नीतू कपूर यूं तो अपने चुलबुले अंदाज और लोगों अपने स्टाइल के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन अभिनेत्री को गुस्सा करते या लोगों पर तंज कसते कम ही देखा जाता है। हालांकि, आज दिग्गज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया, जिसे देखकर सभी हैरान और परेशान रह गए। दरअसल, नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद सभी कयास लगा रहे हैं कि इससे एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए कंगना पर तंज कसा है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर नीतू कपूर ने क्या कहा और नेटिजन्स इसे कंगना रणौत से क्यों जोड़ रहे हैं? चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...
Neetu Kapoor: बेटे-बहू की शादी पर उठे सवाल से तिलमिलाईं नीतू, क्रिप्टिक नोट के साथ कंगना को दिया करारा जवाब
विज्ञापन

5 of 11
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह रिया चक्रवर्ती को उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में दी गई जमानत को चुनौती नहीं देगी। एनसीबी के इस फैसले के बाद अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक फोटो साझा किया है, जिसे एनसीबी के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है।
Rhea: जमानत को चुनौती न देने के एनसीबी के फैसले पर रिया ने दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
विज्ञापन

6 of 11
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ और बॉलीवुड एक्टर विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग अपनी नई साउथ फिल्म 'हे नना' की घोषणा की थी। पहली बार पर्दे पर दोनों की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसी बीच अब विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी हैरान करने वाला है। जिसमें वो डर के मारे स्टेज से ही भागते नजर आ रहे हैं। ये माजरा है क्या चलिए बताते हैं विस्तार से।
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा को देख स्टेज पर दौड़ पड़ा क्रेजी फैन, डर कर भागे अभिनेता, मची भगदड़
विज्ञापन

7 of 11
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा न केवल अपनी पत्नी की वजह से चर्चा में रहते हैं, बल्कि वह उनके ऊपर लगे आरोपों के कारण भी सुर्खियां बटोरते हैं। राज कुंद्रा का नाम  पोर्नोग्राफी केस में फंस चुका है, जिसके तहत उन पर बहुत सी अभिनेत्रियों ने तरह-तरह के आरोप लगाए थे। इस केस में उन्हें दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। राज कुंद्रा से जुड़े इस हाई प्रोफाइल मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसकी वजह से उनकी काफी बदनामी भी हुई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि यह पूरा मामला सिनेमा के रंगीन पर्दे पर दिखाया जाएगा, जिसमें मुख्य भूमिका खुद राज कुंद्रा निभाएंगे। 
Raj Kundra: अब एक्टर बनने जा रहे हैं राज कुंद्रा, पोर्नोग्राफी केस पर बन रही फिल्म में निभाएंगे मुख्य किरदार

8 of 11
द मार्वल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
मार्वल स्टूडियोज की मचअवेटेड फिल्म 'द मार्वल्स' का फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कैप्टन मार्वल (ब्री लार्सन), कमला खान उर्फ मिस मार्वल (इमान वेल्लानी) और मोनिका रामब्यू (तेयोना पैरिस) के साथ वापसी कर रहे निक फ्यूरी (सैमुअल एल जैक्सन) की नई झलक देखने को मिलेंगी। इस बीच मार्वल स्टूडियोज ने फिल्म का नया लुक शेयर किया है, जिसमें ये अभिनेत्रियां दमदार अवतार में नजर आ रही हैं।
The Marvels: मार्वल स्टूडियोज ने शेयर किया 'द मार्वल्स' का नया लुक, दमदार अवतार में नजर आईं ये अभिनेत्रियां

9 of 11
वरुण धवन-विजय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा का भले हाल के दिनों में साउथ सिनेमा की रीमेक को लेकर बहुत अच्छा रिकॉर्ड न रहा हो लेकिन शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ बना रहे एटली को अब भी भरोसा है कि अगर साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक हिंदीभाषी दर्शकों की अपेक्षाओं के अनुसार बने तो मामला जम सकता है। इसीलिए, अभिनेता वरुण धवन की जिस फिल्म की उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने घोषणा की है, उसके लिए उन्होंने वही कहानी चुनी है जिस कहानी पर वह साल 2016 में साउथ के सुपर सितारे विजय के साथ फिल्म बना चुके हैं।
#VD18: इस तमिल फिल्म की रीमेक होगी वरुण धवन की एक्शन फिल्म, तेलुगु रीमेक की शूटिंग पवन कल्याण के साथ शुरू

10 of 11
राजशेखर और जीविता - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चिरंजीवी ब्लड बैंक से जुड़े मानहानि मामले में लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता राजशेखर और उनकी पत्नी जीविता को नामपल्ली अदालत ने एक साल की जेल की सजा सुनाई है। साउथ इंडस्ट्री के इस कपल को नामपल्ली के 17वें एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट ने एक साल की जेल और 5000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। 
Blood Bank Case: ब्लड बैंक मामले में साउथ अभिनेता राजशेखर-जीविता को एक साल की सजा, जुर्माना भी लगाया गया
विज्ञापन

11 of 11
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का मशहूर कॉमेडी शो है, जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी पसंद करते हैं। इस शो का हर किरदार अपने आप में खास है और बेहतरीन भूमिका के लिए जाना जाता है। पिछले काफी समय से इस शो के तमाम किरदार तारक मेहता को अलविदा भी कह चुके हैं और उनकी जगह नए चेहरों ने ले ली है, लेकिन एक किरदार है जो शो में काफी समय से नजर नहीं आया है और  ही उसकी जगह किसी और को रिप्लेस किया गया है, और वह हैं दयाबेन यानि दिशा वकानी। अब खबर आ रही है कि इस शो में दयाबेन की वापसी हो रही है।
Blood Bank Case: ब्लड बैंक मामले में साउथ अभिनेता राजशेखर-जीविता को एक साल की सजा, जुर्माना भी लगाया गया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें