फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना ने यामी की तारीफ में पढ़े कसीदे और आलिया को लोगों ने कहा हिप्पोक्रेट, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sat, 08 Apr 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत, यामी गौतम, आलिया भट्ट - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अनिल कपूर - फोटो : social media
अनिल कपूर बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर कहे जाते हैं। वह 66 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं, जिसमें वह ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर लगाई दौड़, यूजर्स ने पूछ डाले मजेदार सवाल
 
विज्ञापन

3 of 11
वरुण धवन-नताशा - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन बॉलीवुड के चर्चित स्टार हैं और अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वरुण धवन खबरों मे हैं, लेकिन इस बार वजह काफी खास है। दरअसल, हाल ही में वरुण धवन को पत्नी नताशा के साथ एक क्लीनिक के बाहर देखा गया है। इसके बाद से उनके फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद यह कपल कोई गुड न्यूज देने वाला है।
Varun-Natasha: पत्नी नताशा के साथ क्लीनिक के बाहर नजर आए वरुण धवन, यूजर्स ने पूछा- कोई गुड न्यूज है?

4 of 11
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक में बेहतरीन फिल्मों से लोगों के दिलों पर छा जाने वालीं एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी अपनी खूबसूरती से लाइमलाइट बटोरती हैं। एक्ट्रेस को बीते दिनों पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। जहां रवीना के फैंस उनकी इस अचीवमेंट से बेहद खुश हुए तो वहीं, ट्रोल्स ने उन्हें इसके लिए आड़े हाथों ले लिया। रवीना को पद्मश्री मिलने पर कई सवाल खड़े किए गए जिस पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। 
Raveena Tandon: पद्मश्री मिलने पर ट्रोल हुईं रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इन्हें सिर्फ ग्लैमर दिखता है

 

विज्ञापन

5 of 11
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' का सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' अपने एलान के समय से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस पैन इंडिया मूवी का धमाकेदार टीजर बीते दिन आउट हुआ, जिसमें अल्लू अर्जुन फ्लावर के बजाए फायर लुक में धमाल मचाते नजर आए। वहीं, अब इस फिल्म की कहानी को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस का बज हाई होना लाजमी है। 
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में क्या होगा खास? जानें इस बार किस किरदार में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

विज्ञापन

6 of 11
कंगना और यामी - फोटो : social media

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। ऐसा कोई दिन जाता होगा कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां न बटोरें। कंगना इस मंच पर अक्सर तमाम मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने यामी गौतम की तारीफ की है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन रहा है।
Kangana Ranaut: 'चुपचाप सक्सेसफुल फिल्में दे रही हैं', कंगना ने यामी गौतम की तारीफ में पढ़े कसीदे

 

विज्ञापन

7 of 11
रवि तेजा-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार्स दक्षिण सिनेमा में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। जहां बीते दिन जूनियर एनटीआर के ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' से जुड़ने की खबरें सुर्खियों में रहीं, तो अब रवि तेजा के हिंदी सिनेमा से जुड़ने की रिपोर्ट हेडलाइंस का हिस्सा बन रही है। खबरों के मुताबिक रवि तेजा फिल्म 'मनाडू' के रीमेक से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। 
Maanaadu Remake: रवि तेजा 'मनाडू' के रीमेक से करेंगे हिंदी डेब्यू? वरुण धवन संग स्क्रीन साझा कर मचाएंगे धमाल

8 of 11
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर अदनान सामी इन दिनों अपने ऊपर कई बड़े आरोपों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अदनान के भाई  जुनैद सामी ने उनपर कई बड़े आरोप लगाए हैं। हालांकि, सिंगर ने भाई के इन आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब इसी सिलसिले में भाई जुनैद ने अदनान पर फिर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। 
Adnan Sami: 'कभी मेरी परवाह नहीं की और सेल्फिश बने रहे'..., भाई जुनैद ने अदनान पर फिर लगाए गंभीर आरोप

 

9 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री आए दिन मीडिया में स्पॉट होती रहती हैं। हालांकि, आलिया मीडिया के सामने काफी सोच समझकर ड्रेसअप होकर आती हैं, लेकिन फिर भी उनसे काफी बड़ी गलती हो गई, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 
Alia Bhatt: 'स्पीक अप फॉर एनिमल्स' प्रिंट की टी-शर्ट पहनने पर ट्रोल हुईं आलिया, लोग ने बताया हिप्पोक्रेट

10 of 11
दुलारी और पीएम मोदी - फोटो : social media

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पढ़ाई और डिग्री को लेकर काफी लंबे समय से जनता और विपक्षी दल में बहस छिड़ी हुई है। हर गुजरते दिन के साथ यह बहस और भी बढ़ जाती है। हाल ही में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम से उनकी डिग्री तक मांग ली थी। अब हाल ही में, अनुपम खेर की मां ने इस विषय भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसपर अपना रिएक्शन दिया है।
Anupam Kher: तुम्हारे जैसे 10 पढ़ा लेगा वह...,पीएम की डिग्री पर सवाल खड़े किए जाने पर भड़कीं अनुपम खेर की मां

विज्ञापन

11 of 11
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित तो अक्सर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस के भारतीय-अमेरिकी कार्डियोवस्कुलर सर्जन पति डॉ. श्रीराम नेने हेडलाइंस का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल, गुड फ्राइडे पर श्रीराम नेने ने एक ऐसा ट्वीट साझा किया, जिसे देख नेटिजन्स एक्टिव हो उठे और माधुरी दीक्षित के मिस्टर को भारी ट्रोल्स का सामना करना पड़ गया। 
Madhuri Dixit: 'हैप्पी' गुड फ्राइडे... लिख बुरे फंसे श्रीराम नेने, माधुरी के पति को ट्रोल्स ने लिया आड़े हाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें