फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सामने आई आलिया- रणबीर की शादी की डेट और पूजा बनर्जी बनीं मां, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 12 Mar 2022 07:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद से ही प्रशंसक दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़े की शादी की कई अफवाहें लंबे समय से इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 10
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर,पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद से ही प्रशंसक दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़े की शादी की कई अफवाहें लंबे समय से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि कपल ने अभी तक तारीख तय नहीं की है। पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और आलिया इस साल अप्रैल में शादी करने वाले थे। लेकिन अब खबरें आ रहीं हैं कि दोनों युगल अक्तूबर 2022 में ब्याह करने के लिए तैयार हैं।

Ranbir-Alia Wedding: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन होगी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी
विज्ञापन

2 of 10
पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
'कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी शो में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया है। पूजा ने बच्ची को जन्म मुंबई के एक अस्पताल में दिया है। अभी पिछले महीने ही अभिनेत्री ने 'कुमकुम भाग्य' शो को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान शो में काम किया था। पूजा बनर्जी के भाई नील ने बताया कि बच्ची के जन्म के बाद से पूरा परिवार खुश है और हम सभी नागपुर में हैं।

Pooja Banerjee: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी ने दिया बेटी को जन्म, पिछले महीने ही कहा था शो को अलविदा
 
विज्ञापन

3 of 10
जुबिन नौटियाल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर्स में से एक जुबिन नौटियाल की शादी की चर्चाएं आजकल जोरों पर हैं। इंडस्ट्री के गलियारों से खबर आ रही है कि वह जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में उनके अपोजिट काम कर चुकी अभिनेत्री निकिता दास के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन खबरों के बीच उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, जिससे उनकी डेटिंग की खबरों की पुष्टि हुई है।
 
Wedding Bells: कबीर सिंह की एक्ट्रेस से शादी करने जा रहे हैं जुबिन नौटियाल? गुपचुप चल रही तैयारियां

4 of 10
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत का नया शो 'लॉकअप' इन दिनों लगातार चर्चा में है। शो की थीम ही ऐसी है जो लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। इस वेब शो में हमेशा विवादों में रहने वाले सेलेब्रिटीज को जगह दी गई है। शो में कंटेस्टेंट्स को कैदियों की तरह ट्रीट किया जा रहा है। वहीं, इस शो में टीवी एक्टर करण कुंद्रा को जेलर बनाया गया। लॉकअप में जेलर बनने के बाद शो से जुड़ा उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह प्रतिभागियों पर सख्ती दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स लगातार इसमें ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। 

lockupp: कंगना की जेल में कैदी बनेंगे मिलिंद सोमन? होने जा रही वाइल्ड कार्ड एंट्री
विज्ञापन

5 of 10
हीर रांझणा - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ आजकल चर्चाओं में चल रही है। यह फिल्म होली पर यानि 18 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार एकदम अलग है और फैंस उनको इस रोल में देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। अब तक फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं और अब नया गाना ‘हीर रांझणा’ रिलीज हुआ है। इस गाने में अक्षय और जैकलीन की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिख रही है।

Bachchhan Paandey: 'बच्चन पांडे' का नया गाना 'हीर रांझणा' हुआ रिलीज, दिखी अक्षय कुमार और जैकलीन की जबरदस्त केमिस्ट्री
 
विज्ञापन

6 of 10
विष्णु विषाल की फिल्म 'एफआईआर' अमेजन प्राइम पर हुई रिलीज - फोटो : social media
साउथ की फिल्मों की दीवानगी सभी के सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसा ही कुछ हमें साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "एफआईआर" के साथ देखने को मिला है। यह फिल्म थिएटर्स पर जबरदस्त धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। 'मनु आनंद'  निर्देशित इस फिल्म में विष्णु विशाल के साथ गौतम वासुदेव मेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

FIR: प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई विष्णु विशाल की फिल्म FIR, मिलेगा एक्शन और थ्रिलर का डबल डोज
विज्ञापन

7 of 10
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल - फोटो : social media
साल 2022 मनोरंजन जगत के लिए वेडिंग ईयर बन गया है। बीते कुछ दिनों में कई स्टार्स ने शादी रचाई है और अब पॉपुलर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा भी शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मिलिंद लंबे समय से प्रिया बेनीवाल को डेट कर रहे हैं और अब दोनों ने अपनी जिदंगी को एक कदम आगे ले जाने का फैसला किया है। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। खास बात ये है कि मिलिंद और प्रिया की वेडिंग डेट भी सामने आ गई है और ये जानकारी खुद सिंगर ने सामने आकर दी है। मिलिंद ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें सिंगर ने अपना वेडिंग प्लान बताया है। 

Millind Gaba Wedding: इस दिन गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग शादी रचाएंगे मिलिंद गाबा, सिंगर ने बताया पूरा वेडिंग प्लान

8 of 10
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेता अजय देवगन आगामी फिल्म 'रनवे 34' में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ड्रामा मिस्ट्री फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्टारकास्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के दो मोशन पोस्टर साझा करते हुए 'रनवे 34' की रिलीज डेट की घोषणा की है।

Runway 34 Motion Poster: इस दिन रिलीज होगी 'रनवे 34'; अजय देवगन पायलट, अमिताभ बच्चन अधिकारी के रोल में आएंगे नजर
 

9 of 10
जरीन खान - फोटो : Twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन की मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। एक्ट्रेस की मां की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। इस बात की जानकारी जरीन खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने फैंस से अपनी मां के लिए दुआ करने की अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरी मां की तबीयत दोबारा खराब हो गई है। इस वक्त वह आईसीयू में हैं। प्लीज उनके लिए दुआ करें।' इस पोस्ट को शेयर करते ही एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए और उनकी मां की सलामती की दुआएं मांगने लगे। उनके प्रशंसक कमेंट के जरिए उनकी मां के जल्द ठीक हो जाने की बात कह रहे हैं। जरीन का यह इंस्टा पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को अब तक लाखों की संख्या में लोग लाइक कर चुके हैं।
 
जरीन खान की मां आईसीयू में भर्ती: पिछले एक साल से हैं बीमार, एक्ट्रेस बोलीं- उनके लिए दुआ करें
विज्ञापन

10 of 10
करण कुंद्रा और तेजेस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram @kkundrra
बिग बॉस के सीजन 15 में बनी करण कुंद्रा और तेजेस्वी प्रकाश की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी दोनों कई बार साथ देखे जाते हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण अपने पैरेंट्स के साथ तेजेस्वी के घर से जा रहे हैं और उनके माथे पर टीका लगा है। ऐसे में फैंस ये सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों का रिश्ता पक्का हो गया? दोनों ने सगाई कर ली?  हम आपको इस वीडियो की सच्चाई बताने जा रहे हैं।
 
 
 Karan-Tejasswi: पैरेंट्स के साथ तेजेस्वी के घर पहुंचे करण कुंद्रा, माथे पर टीका लगा देख फैंस ने पूछा- रिश्ता पक्का?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें