फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: YRF स्पाई यूनिवर्स में आलिया की एंट्री और दूसरी शादी करेंगी ऐश्वर्या रजनीकांत? पढ़ें फिल्मी खबरें

Fri, 14 Jul 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आलिया भट्ट, ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा में ये आम बात है कि जब भी किसी सितारे की कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तो उसके आगे पीछे उसकी नई फिल्मों के एलान की भी लाइन बनने लगती है। आलिया भट्ट की अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज होने को है और उनके नितेश तिवारी की रामायण पर बन रही फिल्म में सीता का रोल करने और न करने के तुक्कों के बीच पक्की खबर ये है कि आलिया अब यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण पहले से महिला जासूस के किरदार निभा रही हैं, लेकिन आलिया को इन दोनों से बड़ा मौका मिलने जा रहा है।
YRF Spy Universe: अयान के बाद अब आलिया की स्पाई यूनिवर्स में एंट्री, शाहरुख और सलमान से होगी सीधी टक्कर
 
विज्ञापन

3 of 11
मोहित रैना और आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष के मेकर्स को इस माइथोलॉजिकल फिल्म की रिलीज के बाद काफी आलोचना झेलनी पड़ी। अब हाल ही में सीरियल देवों के देव...महादेव फेम मोहित रैना ने फिल्म की नाकामयाबी पर तंज कसा है।
Mohit Raina: 'आदिपुरुष' की असफलता पर बोले 'महादेव', इसके लिए निर्माता जिम्मेदार, दर्शकों को किया नजरअंदाज
 

4 of 11
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : सोशल मीडिया
'लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘पानीपत’, ‘स्वदेश’ जैसी फिल्में बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर एक शानदार एक्टर और राइटर भी हैं। ऐतिहासिक और देशभक्ति से भरपूर फिल्में बनाने के लिए मशहूर आशुतोष ने कई फिल्मों के लिए नेशनल अवार्ड भी जीते हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि आशुतोष एक बेहतरीन फिल्ममेकर के साथ-साथ शानदार एक्टर भी हैं। इन दिनों वह अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आशुतोष बहुत जल्द वेब सीरीज काला पानी में नजर आने वाले हैं। 
Ashutosh Gowariker: ओटीटी पर अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे आशुतोष गोवारिकर, इस वेब सीरीज में आएंगे नजर
विज्ञापन

5 of 11
गदर 2, सीमा हैदर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जो कि फैंस को खूब पसंद आया था। इसके बाद इस फिल्म का मशहूर गाना उड़ जा काले कावां रिलीज किया गया। अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अनिल शर्मा ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पाकिस्तान से भारत के नोएडा आई सीमा हैदर के बारे में सवाल किया गया, जिसका उन्होंने जवाब दिया।
Anil Sharma: 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा हैदर को बताया बहादुर, कहा- वह फीमेल तारा सिंह हैं...

विज्ञापन

6 of 11
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

काजोल इन दिनों अपनी हालिया सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह सीबीएस के हिट शो 'द गुड वाइफ' पर आधारित है। कहानी नोयोनिका सेनगुप्ता (काजोल) की है, जिसका पति एक सेक्स स्कैंडल का आरोपी है और जेल में बंद है। वेब सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब हाल ही में, काजोल ने पैपराजी को लेकर खुलासा किया कि लोग बाइक पर उनका पीछा करते हुए तस्वीरें लेते हैं।
Kajol: पैपराजी की इस हरकत पर भड़का काजोल का गुस्सा, क्लास लगाते हुए दी सख्त हिदायत

विज्ञापन

7 of 11
सलमान खान-सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही। वहीं, एक्टर इन दिनों अपनी 'टाइगर' फ्रेंचाइजी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इतना ही नहीं दबंग को लेकर बीते दिन एक खबर आई कि उन्होंने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए सूरज बड़जात्या संग हाथ मिलाया है। सलमान ने 24 वर्ष पहले सूरज की ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बीते दिन जानकारी यह आई कि सलमान, सूरज के साथ फिल्म 'प्रेम की शादी' पर काम कर रहे हैं। हालांकि, इन खबरों पर आई ताजा रिपोर्ट भाईजान के फैंस का दिल तोड़ सकती है। 
Salman Khan: सलमान खान नहीं कर रहे 'प्रेम की शादी' नाम की कोई फिल्म, सूरज बड़जात्या संग हाथ मिलाने का जानें सच

8 of 11
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के 'थलाइवा' यानी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने कुछ समय पहले धनुष से अपने तलाक का एलान कर सबको हैरान कर दिया। इस जोड़े ने शादी के 18 साल बाद अपनी राहें अलग कर लीं। एक्स कपल के दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं। हालांकि, अब एक बार फिर ऐश्वर्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, थलाइवा की बेटी धनुष से तलाक के पांच महीने बाद दूसरी शादी करने जा रही हैं। 
Aishwarya Rajinikanth: धनुष से तलाक के बाद दूसरी शादी करने जा रहीं ऐश्वर्या रजनीकांत? जानें वायरल खबर का सच

9 of 11
हॉलीवुड में डबल स्ट्राइक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड स्टार्स ने गुरुवार को घोषणा की कि वे अंतिम वार्ता विफल होने के बाद 63 वर्षों में पहले इंडस्ट्री-व्यापी शटडाउन में लेखकों के साथ हड़ताल पर जाएंगे। सभी सितारे गुरुवार आधी रात से हड़ताल शुरू कर चुके हैं। वहीं, ऐसा होने से सभी फिल्म और टेलीविजन उत्पादन पूरी तरह ठप हो जाएगा। स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी-एएफटीआरए), जो ए-लिस्टर सितारों सहित 160,000 कलाकारों का प्रतिनिधित्व करता है, ने कहा कि घटते वेतन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से उत्पन्न खतरे पर उनकी मांगों पर बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई थी। इसी को लेकर संघ ने इस हड़ताल को मंजूरी दे दी। 
Double Strike: 63 वर्ष बाद ठप होगा हॉलीवुड? लेखक समेत स्टार्स के डबल स्ट्राइक ने बढ़ाई इंडस्ट्री की चिंता

10 of 11
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अमीषा पटेल जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस लंबे वक्त बाद पर्दे पर उपस्थिति दर्ज कराएंगी। बता दें कि अमीषा काफी वक्त से बॉलीवुड से दूर रहीं। फैंस अक्सर यह जानना चाहते हैं कि उनकी चहेती एक्ट्रेस ने अच्छी-खासी कामयाबी पाने के बावजूद इंडस्ट्री से दूरी आखिर क्यों बनाई? हाल ही में खुद अमीषा ने इसकी वजह स्पष्ट की। 
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने बताई वर्षों इंडस्ट्री से दूर रहने की वजह, बॉलीवुड फिल्मों पर उठाए सवाल
विज्ञापन

11 of 11
जान्हवी कपूर-श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों सितारे जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं और इस दौरान फिल्म के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने जिंदगी से अपनी सबसे बड़ी जंग का जिक्र किया, जिसका उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी से कनेक्शन है। आइए जानते हैं...
Janhvi Kapoor: जान्हवी ने किया जिंदगी की सबसे बड़ी जंग का जिक्र, दिवंगत मां श्रीदेवी से है कनेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें