फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट और ईडी के सामने पेश हुईं जैकलीन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 27 Jun 2022 08:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आलिया-रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत को पसंद करने वालों की नजरें इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर भी रहती हैं। जिस तरह दर्शक हर नई फिल्म के बारे में जानना चाहते हैं उसी तरह सेलेब्स की पर्सनल लाइफ में क्या कुछ चल रहा है इसके बारे में जानने की इच्छा सबकी रहती है और फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें बताते हैं। आज भी दिन भर सिनेमा जगत में काफी कुछ हुआ। एक तरफ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने गुडन्यूज देकर फैंस को हैरान कर दिया। साथ ही जैकलीन सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी के सामने पेश हुईं। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। जी हां, सोमवार की सुबह आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इस बात का खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। इस तस्वीर में रणबीर के साथ आलिया अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। लवबर्ड्स स्क्रीन पर देख रहे हैं, जहां दिल बना हुआ है। अभिनेत्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।'

Alia Bhatt Announces Pregnancy: क्या मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट? रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी
विज्ञापन

3 of 11
फोन भूत - फोटो : social media
जब से कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म 'फोन भूत' की घोषणा की गई है, तब से फैंस तीनों को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। तीनों कलाकारों ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। खैर आज मेकर्स ने फैंस के लिए फिल्म 'फोन भूत' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म का यह पोस्टर प्रशंसकों को काफी दिलचस्प लग रहा है। मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की लीड अभिनेत्री ने इसकी रिलीज डेट के एलान के समय का भी खुलासा कर दिया है।   

Phone Bhoot: कटरीना कैफ ने जारी किया फिल्म का मोशन पोस्टर, जानिए कब रिलीज होगी 'फोन भूत'

4 of 11
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए ईडी के समक्ष पेश हुई थीं। बता दें कि इससे पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 36 वर्षीय अभिनेत्री से एजेंसी दो-तीन बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं अब चंद्रशेखर के साथ उनकी कथित दोस्ती के सामने आने के बाद उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

Jacqueline Fernandez: ईडी के समक्ष पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीज, सुकेश चंद्रशेखर मामले में हुई पूछताछ
विज्ञापन

5 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : instagram
आश्रम 3 में सोनिया का किरदार निभाने के बाद ईशा गुप्ता सभी तरफ छाई हुई हैं। आश्रम 3 में अपने किरदार से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी है। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री ने बॉबी देओल के साथ इंटीमेट सीन भी दिए हैं, इस वजह से भी वह खूब चर्चा में थीं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान स्किन के कलर को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने एक फेयरनेस प्रोडक्ट का एड करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उस ब्रांड ने अभिनेत्री के ऊपर केस कर दिया। अभिनेत्री ने कहा कि आज भी लोग गोरे रंग को ही अच्छा मानते हैं, उन्हें लगता है कि गोरी लड़कियां ही सुंदर होती हैं।

Esha Gupta: फेयरनेस प्रोडक्ट का विज्ञापन न करना ईशा गुप्ता को पड़ा था भारी, गोरा बनाने वाले ब्रांड ने किया था केस
विज्ञापन

6 of 11
मां के साथ दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर कमल खिला दिया है। 26 जून को आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आए, जिसमें बीजेपी की तरफ से निरहुआ ने जीत हासिल की और अब वह यहां के सांसद बन गए हैं। जीत के बाद एक्टर को सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर निरहुआ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो जाए। इस वीडियो में अभिनेता अपनी मां का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।

Nirahua Video: आजमगढ़ जाने से पहले निरहुआ को मां से मिली बड़ी सीख, वायरल हुआ अभिनेता का खूबसूरत वीडियो
विज्ञापन

7 of 11
आमिर खान-अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वजह है बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के साथ उनका नजर आना। हाल ही में अक्षरा ने सोशल मीडिया पर आमिर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी जो देखते ही देखते काफी वायरल होने लगी थी। अब इस फोटो के बाद अक्षरा ने आमिर खान के साथ एक वीडियो शेयर किया, जो दोनों के फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Aamir Khan-Akshara Singh Dance: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग डांस करते नजर आए आमिर खान, वीडियो हुआ वायरल

8 of 11
एनडी प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम सिनेमा की कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर एनडी प्रसाद रविवार (26 जून) को शाम 7:30 बजे अपने घर के सामने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसाद का शव कोच्चि के कलामास्सेरी स्थित उनके आवास के सामने एक पेड़ से लटका मिला। वह 43 वर्ष के थे। प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक मुद्दों के कारण उन्होंने आत्महत्या की होगी।

Malayalam Actor Found Dead: एनडी प्रसाद ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला मलयालम अभिनेता का शव

9 of 11
विजय बाबू - फोटो : ANI
यौन उत्पीड़न मामले में दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय बाबू की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों केरल हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के बावजूद अभिनेता को आए दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश होना पड़ रहा है। हाल ही में अभिनेता और निर्माता विजय बाबू, अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बीती 22 अप्रैल को एक एक्ट्रेस ने अभिनेता के खिलाफ यौन शोषण का संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। 

Sexual assault case: यौन शोषण केस में गिरफ्तार हुए विजय बाबू , फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

10 of 11
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। टीवी जगत की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मौनी रॉय इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। छोटे पर्दे के बाद अब वह बॉलीवुड में भी अपने कदम रख चुकी हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं।

Mouni Roy: सुहाने मौसम का लुत्फ उठाती नजर आईं मौनी रॉय, कातिलाना अदाओं से जीता फैंस का दिल
विज्ञापन

11 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी रहती हैं। अपने पति रितेश से अलग होने के बाद राखी अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ जगह-जगह घूमती नजर आ रही हैं। इस नए बॉयफ्रेंड की एंट्री होने के बाद से राखी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। यह दोनों आजकल साये की तरह एक-दूसरे के साथ रह रहते हैं। हाल ही में राखी और आदिल हुसैन दुर्रानी एक इवेंट में पहुंचे, जहां राखी का एक अनोखा अंदाज सबको देखने को मिला। इस इवेंट से उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में राखी का एक अनोखा अंदाज देखने को मिल है, जिसे देख सभी हैरान रह गया। नेटिजन्स को उनका यह अंदाज बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने राखी को जमकर ट्रोल किया।

Rakhi Sawant: कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में लहंगा पहनना राखी सावंत को पड़ा भारी, नेटिजन्स ने लगा दी क्लास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें