फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan-Akshara Singh Dance: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग डांस करते नजर आए आमिर खान, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 27 Jun 2022 07:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान-अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वजह है बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के साथ उनका नजर आना। हाल ही में अक्षरा ने सोशल मीडिया पर आमिर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी जो देखते ही देखते काफी वायरल होने लगी थी। अब इस फोटो के बाद अक्षरा ने आमिर खान के साथ एक वीडियो शेयर किया, जो दोनों के फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
आमिर खान-अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रोमांटिक अंदाज में आए नजर
एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर और अक्षरा एक कमरे में बैठे हुए हैं तभी आमिर अक्षरा के साथ डांस करने के लिए अपना हाथ आगे करते हैं। अक्षरा भी उनके साथ डांस करने लिए तुरंत तैयार हो जाती हैं। वीडियो में दोनों को लाल सिंह चड्ढा के गाने 'फिर न ऐसी रात आएगी' पर रोमांटिक डांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'यह सपना सच होने जैसा है! आमिर सर इस दिन को ऐसा बनाने के लिए धन्यवाद जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती।'
विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फोटो जमकर हुई थी वायरल
बता दें कि इससे पहले अक्षरा ने आमिर खान संग एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद वह चर्चा के केंद्र में आ गईं। एक्ट्रेस की इस फोटो के बाद लोग कयास लगाने लगे थे कि अक्षरा जल्द ही किसी हिंदी फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ऐसे प्रतिभावान शख्स से मिलकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। ऐसा नहीं लगा कि हम पहली बार मिले हैं। हर किसी के पसंदीदा आमिर सर के साथ बिताया सबसे अच्छा समय। हमने साथ में जो अच्छी बातचीत और मस्ती की उसके लिए धन्यवाद।' 
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे आमिर
गौरतलब है कि लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट नजदीक आने की वजह से आमिर अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म का तीसरा गाना 'फिर न ऐसी रात आएगी' को रिलीज किया था जिसके लॉन्च इवेंट में अक्षरा भी नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया हैं। आमिर के अलावा फिल्म में करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें