विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 11 मार्च को रिलीज किया गया था। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब भी यह फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 10
द कश्मीर फाइल्स को लेकर अक्षय कुमार ने की बात
- फोटो : social media
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 11 मार्च को रिलीज किया गया था। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब भी यह फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है। कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखाती कश्मीर फाइल्स को दर्शकों से लेकर समीक्षकों और इंडस्ट्री की ज्यादातर हस्तियों से सराहना मिली है। देशभर में इस फिल्म को सराहा जा रहा है, बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। अब इसी क्रम में 'बच्चन पांडे' स्टार अक्षय कुमार का भी रिएक्शन सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म पर क्या बोले बॉलीवुड के खिलाड़ी।
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर-मुक्त करने के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। सीएम ने कहा कि "दिल्ली में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर-मुक्त करने की मांग करने वाले भाजपा विधायकों को फिल्म यूट्यूब पर अपलोड कर देना चाहिए। ऐसा करने से सभी लोग मुफ्त में फिल्म का आनंद ले पाएंगे।" मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर का रिएक्शन सामने आया है।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसी साल दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया भी किया जाता है और हाल ही में सबा को ऋतिक के परिवार के साथ भी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। जिसके बाद से यह अटकलें और भी तेज हो गई हैं कि सबा और ऋतिक रोशन रिलेशन में हैं। हालांकि दोनों ने अभी अपने रिश्तें के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बोला है लेकिन सबा आजाद की नई पोस्ट से लग रहा है कि दोनों ने अपने रिश्तों को ऑफिशियल कर दिया है।
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कपिल 20 हजार ट्वीट्स के साथ ट्रेंड हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि द कपिल शर्मा शो अनिश्चित समय के लिए बंद हो गया है और ऐसा संभव हो सका है कश्मीर फाइल्स फिल्म के दर्शकों की एकजुटता के बाद। शुक्रवार से ही खबरें वायरल हैं कि कपिल शर्मा शो बंद हो गया है। इस खबर के पीछे की सच्चाई क्या है चलिए जानते हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह की बेहिसाब फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों और गानों का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपनी आवाज और दमदार अभिनय के चलते लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह के गानों पर लोग अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही टेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। इसी फेहरिस्त में पवन सिंह और पाखी हेगड़े का गाना 'ओढनी प्यार करे लागल' भी शामिल हो गया है।
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया था लेकिन इस फिल्म ने 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया। 'द कश्मीर फाइल्स' में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की घटना को दिखाया गया है, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। इस फिल्म की हर किसी ने तारीफ की है। वहीं, अब अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की दिल खोलकर तारीफ की है।
साउथ के जाने माने स्टार जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें लोग प्यार से फैंस उन्हें दलपति (थलपति तमिल में) विजय भी बुलाते हैं। 47 वर्षीय अभिनेता जोसेफ विजय ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। जल्दी ही अभिनेता की फिल्म बीस्ट भी रिलीज होने वाली है लेकिन अचानक से ट्विटर पर उनके निधन की खबर ट्रेंड हो रही है और यूजर्स एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं, यहां तक कि उनके निधन की तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं। जानते हैं कि आखिर क्यों एक्टर के जीवित होते हुए भी ट्विटर पर (RIP JosephVijay) ट्रेंड हो रहा है।
कहते हैं कि फिल्मों में वही दिखाया जाता है, जो असल में सच होता है। या यूं कह लें कि फिल्में समाज का दर्पंण होती हैं। इसी कहावत को सच करते हुए यूपी पुलिस के साइबर सेल ने लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक करने का एक मजेदार लेकिन बढ़िया मैसेज दिया है। पुलिस ने 'हीरोपंती 2' के ट्रेलर की लाइनें और वीडियो का कुछ हिस्सा लेकर अपनी लाइनें उसमें जोड़कर एक नया वीडियो तैयार किया है, जो संदेश दे रहा है कि साइबर क्राइम करने वाले अपराधी पर पुलिस के चंगुल से बच नहीं सकता है।
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' चर्चाओं में बना हुआ है। शो को शुरू हुए काफी समय हो गया है और अब कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ा कम्पटीशन देखने को मिल रहा है। हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगा हुआ है। शो में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी हैं, जो दमदार कंटेस्टेंट हैं। मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह इमोशनल होकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण कुंद्रा उन्हें संभालने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पूरे देश में छाई हुई है। फिल्म को सरकार से लेकर सेलेब्स सभी की सराहना मिल रही है। इस दौरान कई ऐसी वीडियो भी सामने आईं हैं जिनमें देखा जा सकता है कि दर्शक सिनेमाघरों से रोते हुए बाहर निकल रहे हैं। कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं तो वहीं कई सीन लोगों को बेहद भावुक कर दे रहे हैं। फिल्म में एक ऐसा ही सीन है, जिसमें आतंकवादी एक महिला को उसके पति के खून से सने हुए चावल खाने पर मजबूर करते हैं। कहा जा रहा है कि ये सीन इंजीनियर बीके गंजू की कहानी पर फिल्माया गया है। अब इस मामले पर मृतक बीके गंजू के भाई ने खुलकर बात की है और सीन के पीछे की पूरी सच्चाई बताई है।