फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अक्षय पर भड़के मनोज देसाई और अमेरिका में आरआरआर का जलवा कायम, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 02 Mar 2023 07:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय कुमार, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 11
हेरा फेरी 3 - फोटो : Social media
फिल्म हेरा फेरी 3 पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। इस खबर से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। इस बीच फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। एक ताजा रिपोर्ट में फिल्म की कहानी को लेकर बड़ा दावा किया गया है।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर बड़ा अपडेट आया सामने, इस एक्टर की हुई फिल्म में एंट्री, ऐसी होगी कहानी
विज्ञापन

3 of 11
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए लगातार वह सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, अभिनेता ने जिम से अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। अब इंटरनेट पर अभिनेता की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
Mahesh Babu: बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आए महेश बाबू, तस्वीरें देख यूजर्स बोले- साउथ के ऋतिक रोशन

4 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले राखी की मां का निधन और फिर उनकी शादीशुदा जिंदगी में बवाल, बीते कई महीने अभिनेत्री के लिए मुश्किल भरे रहे हैं। अब इन सबके बीच राखी से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी जिंदगी भी किसी ड्रामा फिल्म की कहानी से कम नहीं है, इसलिए अब वह अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म में नजर आएंगी।
Rakhi Sawant: अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म में पुलिसवाली का किरदार निभाएंगी राखी सावंत, भाई राकेश ने किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 11
भोजपुरी गाने - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर बिहार सरकार अब एक्शन में नजर आ रही है। अश्लील और जातिसूचक भोजपुरी गानों पर रोक लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इससे पहले इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश नहीं दिए गए थे, लेकिन अब इसे लेकर प्रदेश की सरकार सख्त रबैया अपना रही है। सरकार के तरफ से इन डबल मीनिंग वाले गानों पर अब सख्त कार्रवाई हो सकती है। बिहार सरकार ने इन गानों पर कार्रवाई करने के लिए राज्य के सभी जिलाधिकारी और वरीय आरक्षी अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए हैं।
Bhojpuri Songs: डबल मीनिंग वाले भोजपुरी गानों पर कसेगा कानूनी शिकंजा, बिहार सरकार ने दिए कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

6 of 11
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी समेत 45 इकाइयों पर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। सेबी के इस फैसले के मुताबिक सभी अब एक साल तक शेयर बाजार की गतिविधियों में भाग नहीं ले सकेंगे। सभी पर आरोप है कि यूट्यूब पर भ्रामक वीडियो अपलोड कर इन्होंने निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने के सुझाव दिए थे। 
Arshad Warsi: सेबी ने की अरशद वारसी और उनकी पत्नी पर बड़ी कार्रवाई, जानें क्यों लगा एक साल का प्रतिबंध
विज्ञापन

7 of 11
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म आरआरआर बीते साल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के बाद से लगातार इसकी चर्चा हो रही है। आरआरआर का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था, इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड और कई सफलता अपने नाम कर ली है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 होने से पहले फिल्म आरआरआर को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को एक मार्च को सबसे बड़ी स्क्रीनिंग के रूप में दोबारा रिलीज किया गया है, जिसने एक और सफलता अपने नाम की है। मूवी के 1600 टिकट कुछ मिनट में बेचे गए हैं, इसके अलावा फिल्म को लेकर लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
RRR: अमेरिका में आरआरआर की दीवानगी जारी, ऑस्कर से पहले फिल्म की री रिलीज पर थियटर रहे हाउसफुल

8 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपने पिता के सुबीर सेन को लेकर कुछ बातें लिखी हैं। साथ ही इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि बीते दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसको लेकर उन्होंने जानकारी साझा करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया है। 
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर बताया सेहत का हाल

9 of 11
प्रभास, अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बाहुबली अभिनेता प्रभास का नाम उनकी आने वाली फिल्म आदिपुरुष की अभिनेत्री कृति सेनन के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि कृति इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पहले प्रभास और बाहुबली की देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आती थी। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकारा है और रिपोर्ट्स के अनुसार अब प्रभास और अनुष्का शेट्टी का ब्रेकअप भी हो चुका है। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की काफी चौंकाने वाली वजह सामने आई है।
Prabhas-Anushka: इस वजह से 'बाहुबली' और 'देवसेना' के रिश्ते में आई दरार, प्रभास ने क्यों किया शादी से इनकार?

10 of 11
भोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'भोला' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं। अब इसका जवाब मिल गया है। 'भोला' के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय देवगन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी साझा की है।
Bholaa Trailer: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन की 'भोला' का ट्रेलर
विज्ञापन

11 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। वह इन दिनों अपने करियर के मुश्किल भरे दौर से गुजर रहे हैं। लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इस बार अक्षय ने अपनी पांचवीं फ्लॉप फिल्म 'सेल्फी' दी है। इससे पहले अक्षय की 'रक्षा बंधन', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे' और 'राम सेतु' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। लगातार फ्लॉप फिल्में देने पर गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने अक्षय कुमार पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और इसके लिए उन्होंने कपिल शर्मा को भी जिम्मेदार ठहराया है।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार पर भड़के थिएटर के मालिक, कपिल शर्मा को ठहराया 'सेल्फी' फ्लॉप होने का जिम्मेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें