फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर बड़ा अपडेट आया सामने, इस एक्टर की हुई फिल्म में एंट्री, ऐसी होगी कहानी

Thu, 02 Mar 2023 06:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेरा फेरी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म हेरा फेरा 3 पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। इस खबर से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। इस बीच फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। एक ताजा रिपोर्ट में फिल्म की कहानी को लेकर बड़ा दावा किया गया है।
Arshad Warsi: सेबी ने की अरशद वारसी और उनकी पत्नी पर बड़ी कार्रवाई, जानें क्यों लगा एक साल का प्रतिबंध
विज्ञापन

2 of 5
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के अनुसार हेरा फेरी 3 की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर इसके दूसरे भाग की कहानी खत्म हुई थी। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म की शुरुआत दूसरे भाग के खत्म होने वाले सीन से होगी। सूत्र ने बताया कि यहीं से कहानी लीप लेगी और फिर बंदूकों और माफियाओं की कहानी इंटरनेशनल लेवल पर शुरू होगी।
Love Story: जब शादीशुदा धर्मेंद्र के प्यार में पड़ गईं 'ड्रीम गर्ल', जानिए कैसे मुकम्मल हुआ दोनों का इश्क
विज्ञापन

3 of 5
'हेरा फेरी' - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म कहानी दिवंगत राइटर-डायरेक्टर नीरज वोरा ने लिखी है। पिछले दो भागों को भी उन्होंने ही लिखा था। जानकारी के मुताबिक नीरज की इस कहानी में मौजूदा स्थिति के हिसाब से कुछ ट्विस्ट डाला गया है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में एक नए कैरेक्टर की भी एंट्री होने वाली है। फिल्म में संजय दत्त एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। 
RRR: अमेरिका में आरआरआर की दीवानगी जारी, ऑस्कर से पहले फिल्म की री रिलीज पर थियटर रहे हाउसफुल

4 of 5
फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में रवि किशन ने छोटे उर्फ तोतला का किरदार अदा किया था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्र ने इस रिपोर्ट में बताया है कि संजय इस फिल्म में रवि किशन के दूर के भाई के रोल में दिखेंगे। फिर हेरा फेरी में रवि के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इससे पहले वह हाउसफुल 4 और एंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 
B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहाद सामजी,सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल,  फरहाद इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। 
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर बताया सेहत का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें