फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अदनान सामी ने इंस्टाग्राम को कहा 'अलविदा' और हिरासत में निर्देशक अविनाश दास, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 19 Jul 2022 08:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने और सुनने को मिलता रहता है। फिल्मों के ट्रेलर- टीजर रिलीज से लेकर सेलिब्रिटी अपडेट तक फैंस हर खबर को जानने के लिए बेताब रहते हैं। फिल्म जगत से आज भी कई बड़ खबरें सामने आईं।
विज्ञापन
1 of 11
अदनान सामी,अविनाश दास - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने और सुनने को मिलता रहता है। फिल्मों के ट्रेलर- टीजर रिलीज से लेकर सेलिब्रिटी अपडेट तक फैंस हर खबर को जानने के लिए बेताब रहते हैं। फिल्म जगत से आज भी कई बड़ खबरें सामने आईं। एक ओर जहां मशहूर गायक अदनान सामी ने इंस्टाग्राम को अलविदा कह दिया तो वहीं जाने-माने मशहूर निर्देशक अविनाश दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिल्मी दुनिया की इन्हीं खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़ें मनोरंजन जगत की आज की 10 बड़ी खबरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
सुष्मिता सेन, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी बीते कुछ दिनों से लगातार इंटरनेट पर छाए हुए हैं। अपने रिश्ते के एलान के बाद से ही दोनों सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री के रिश्ते की खबर सामते ही कई लोग जहां हैरान नजर आए तो वहीं कुछ तो यह अफवाह लगी। हालांकि, बाद में इसकी पुष्टि होने पर सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों तक सभी की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। कई लोग इस रिश्ते को लेकर अभिनेत्री का समर्थन करते नजर आए तो वहीं कई ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। बीते दिन इस पर सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं अब एक्ट्रेस के रिलेशनशिप पर मशहूर फिल्म मेकर मेहश भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Sushmita Lalit Relation: सुष्मिता सेन के नए रिश्ते पर महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उन्होंने अपनी शर्तों पर….
विज्ञापन

3 of 11
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर सिंगर अदनान सामी गानों के अलावा अपनी फिटनेस की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के लिए अक्सर वह अपनी परिवारिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लगभग 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इतंजार रहता है। इस बीच अदनान के चाहने वाले उस समय हैरान रह गए जब उन्हें सिंगर का इंस्टाग्राम अकाउंट पूरी तरह खाली मिला। इस समय सिंगर के इंस्टा अकाउंट पर केवल एक ही पोस्ट दिखा रही है जिसमें 'अलविदा' लिखा हुआ है। इस पोस्ट से फैंस काफी परेशान हैं और अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। 

Adnan Sami: अदनान सामी ने डिलीट किए सारे पोस्ट, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा 'अलविदा'

 

4 of 11
Avinash Das - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म निर्माता अविनाश दास को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुंबई से हिरासत में लिया है। इस बात की जानकारी खुद डीसीपी क्राइम ब्रांच चैतन्या मांडलिक ने दी है। सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर करने के बाद फिल्म उन पर यह कार्रवाई की गई है। अविनाश पर आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विवादित पोस्ट शेयर किया था जिस पर कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें अहमदाबाद ला रही है। 

Avinash Das: गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, हिरासत में लिए गए डायरेक्टर अविनाश दास



 
विज्ञापन

5 of 11
Brahmastra - फोटो : Twitter
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अयान मुखर्जी की यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। रिपोर्ट में दीपिका के किरदार का नाम पार्वती बताया गया था और अब इस रिपोर्ट पर अयान मुखर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण की होगी एंट्री? अयान मुखर्जी बोले- अच्छा सुझाव है
विज्ञापन

6 of 11
shiksha mandal - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज ‘आश्रम’, ‘मत्स्य कांड’ और कैंपस डायरीज देने के बाद अब एमएक्स प्लेयर ने देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रहे घोटालों का पर्दाफाश करने की योजना बनाई है। ओटीटी ने एक नई वेब सीरीज का मंगलवार को एलान किया। ‘शिक्षा मंडल’ नाम की ये वेब सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित हैं और देश में तेजी से पनप रहे शिक्षा माफिया की अंदरूनी साजिशों का खुलासा करने का  दावा करती है।

Shiksha Mandal: गौहर खान का नया ओटीटी धमाका, गुलशन देवैया और पवन मल्होत्रा संग करेंगी इस साजिश का पर्दाफाश
 
विज्ञापन

7 of 11
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' में काम कर चुकी अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाओं में हैं। लेकिन आज अमीषा के बारे में एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसमें वह कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। दरअसल, अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद की एसीजेएम-5 की अदालत से वारंट जारी हुआ है। कोर्ट की तारीख पर सुनवाई के दौरान मौजूद न होने के कारण अदालत ने अमीषा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। अब अभिनेत्री को एसीजेएम-5 की अदालत में 20 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया गया है। अमीषा पटेल और उनकी पर शिकायतकर्ता ने 11 लाख रुपये लेने के बावजूद कार्यक्रम में न आने का आरोप लगाया गया है।   

Amisha Patel: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ जारी हुआ वारंट, 11 लाख एडवांस लेने के बाद भी नहीं आईं कार्यक्रम में

8 of 11
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में 16वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव चल रहे हैं। सोमवार को 99 फीसदी सांसदों और विधायकों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे दिया है। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा की अगुआई वाली एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। रिपोर्ट्स की माने तो मुर्मू के पक्ष में विपक्ष के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। जिसकी वजह से उनके जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने परिणाम से पहले ही मुर्मू को विजेता घोषित कर दिया है।

President Election: अनुपम खेर ने नतीजे से पहले द्रौपदी मुर्मू को बताया राष्ट्रपति, कहा- मैं भारत का नागरिक...

9 of 11
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत के मशहूर कपल्स में से एक दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने अपने रिश्ते को खत्म कर हर किसी को हैरान कर दिया था। टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को खत्म करने का एलान किया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते के टूटने की कोई वजह साफ नहीं की थी। ऐसे में अभ दिव्या ने हाल ही में इस बारे में खुलकर बात की है।

Divya Agarwal: वरुण सूद से ब्रेकअप पर दिव्या अग्रवाल ने अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अपना भविष्य....

10 of 11
सुष्मिता सेन और राजीव सेन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब से यह खबर सामने आई है, तब से यूजर्स लगातार सुष्मिता सेन को ट्रोल कर रहे हैं। कोई उन्हें 'गोल्ड डिगर' कह रहा है तो कोई उनपर मीम बनाकर वायरल कर रहा है। ललित मोदी और सुष्मिता सेन दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोर्ल्स का मुंह बंद करने की कोशिश की। लेकिन नेटिजन्स रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं अब सुष्मिता के भाई राजीव सेन ने उनका बचाव करने के लिए कदम बढ़ाया है। राजीव ने ट्रोल्स काे करारा जवाब देते हुए कहा कि मेरी बहन 'सेल्फ मेड वूमेन' है।

Sushmita Lalit Affair: सुष को 'गोल्ड डिगर' कहने वालों को भाई राजीव ने दिया जवाब, कहा- मेरी बहन के बारे में...
विज्ञापन

11 of 11
THE GRAY MAN - फोटो : Twitter- @NetflixFilm
साउथ अभिनेता धनुष इन दिनों चर्चा में हैं। धनुष के काम की हमेशा तारीफ हुई है लेकिन अब वह साउथ सिनेमा से निकल हॉलीवुड में अपना धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। धनुष फिल्म 'द ग्रे मैन' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जिसका निर्देशन एवेंजर्स की फेमस डायरेक्टर जोड़ी रुसो ब्रदर्स द्वारा किया गया है। अभिनेता की पहली हॉलीवुड फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जो एक एक्शन बेस्ड फिल्म है। धनुष की इस फिल्म की खास बात इसका बजट है। 'द ग्रे मैन' नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी एक्शन फिल्म बन गई है। 

The Gray Man: महंगी एक्शन फिल्मों में शामिल हुई धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म, एक सीन के लिए खर्च हुए करोड़ों रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें