फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: इस चर्चित हॉलीवुड डायरेक्टर को पसंद आई ‘आरआरआर’, बोले- दर्शकों ने पहले ऐसा कभी नहीं देखा होगा

Tue, 19 Jul 2022 07:41 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जो डांटे, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म को देश में मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद यह विदेश में भी धूम मचा रही है। फिल्म की तारीफ विदेशी दर्शक ही नहीं, हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी कर चुके हैं। हाल ही में 'ग्रेमलिन्स' फिल्म डायरेक्टर जो डांटे ने फिल्म की तारीफ की है। डांटे का कहना है कि यह फिल्म न केवल बढ़िया विजुअल्स दिखाती है, बल्कि ब्रिटिश उपनिवेश की भयावहता की झलक भी पेश करती है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जो डांटे ने 'आरआरआर' की तारीफ करते हुए फेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। डांटे ने लिखा, 'आरआरआर शायद सबसे अच्छी फिल्म है, जिसे मैंने देखा है। और अगर ब्रिटिश उपनिवेशवाद की भयावहता का और अधिक क्रूर चित्र दिखाया गया है, तो शायद मैंने उसे मिस कर दिया। इसकी क्वीन की जुबली के लिए सिफारिश करता हूं।' इसके साथ ही जो डांटे ने लॉस एंजिल्स के एक थिएटर का नाम भी बताया जहां फिल्म लगी हुई है और लोगों से कहा कि इस फिल्म को थिएटर में ही देखें। क्योंकि यह थिएटर के लिए ही बनी है।
विज्ञापन

3 of 4
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी पोस्ट में डांटे ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि दर्शकों ने कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा था, जिसने रिलीज होने पर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। उन्होंने कहा कि अब आरआरआर नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और यह वास्तव में काफी कुछ है। तीन घंटे की इस फिल्म में एक्शन और गाने आपको अंत तक रोमांचित रखते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मई में ZEE5 (तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़) और नेटफ्लिक्स (हिंदी संस्करण) पर अपने डिजिटल प्रीमियर के बाद से 'आरआरआर' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रशंसा बटोरी है। इससे पहले 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के लेखक सी रॉबर्ट कारगिल, 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' के निर्देशक जेम्स गन, 'ड्यून' के लेखक जॉन स्पैहट्स और '21 जंप स्ट्रीट' के लिए जाने जाने वाले क्रिस्टोफर मिलर जैसी हॉलीवुड की कई हस्तियां फिल्म की प्रशंसा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें