फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'टाइगर 3' के लिए डबिंग कर रहे सलमान और नोरा का इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो रिलीज, पढ़ें फिल्मी खबरें

Fri, 23 Jun 2023 08:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान-नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही बी-टाउन की खूबसूरत हसीनाओं में शुमार हैं। एक्ट्रेस अभिनय के अलावा अपने दमदार डांस के लिए जानी जाती हैं। इस बीच खबर है कि नोरा इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो के साथ प्रोड्यूसर बन गई है। जी हां, उन्होंने ने 'सेक्सी इन माई ड्रेस' गाने का निर्माण करने का फैसला लिया है। 
Nora Fatehi: नोरा का इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो 'सेक्सी इन माई ड्रेस' रिलीज, एक्ट्रेस के ठुमके पर फिदा हुए फैंस
विज्ञापन

3 of 11
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लगातार इस फिल्म को लेकर नए नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कभी इस फिल्म से जुड़े वीडियो सामने आते हैं, कभी शूटिंग को खबरें आती हैं तो कभी सलमान खान की स्टंट करते हुए फोटो वायरल हो जाती है। अब खबर आ रही है कि मनीष शर्मा द्वारा निर्देशिक इस फिल्म को लेकर पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों पर शुरू हो गया है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' के लिए डबिंग कर रहे सलमान खान, फिल्म के वीएफएक्स पर भी शुरू हुआ काम

4 of 11
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। इसके जरिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दूसरी बार पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ है, जिसे फैंस का बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। वहीं, अब इसके स्टारकास्ट की फीस भी सामने आ गई है। रणवीर सिंह से लेकर धर्मेंद्र तक ने फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज की है। 
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए रणवीर-आलिया ने वसूली मोटी रकम, बाकी स्टार्स ने चार्ज की इतनी फीस
विज्ञापन

5 of 11
काजोल-अमित आर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज का निर्देशन अमित आर शर्मा ने किया है। हाल ही में काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस सीरीज के बारे में कई बातें कीं। इसके साथ ही उन्होंने प्यार, रोमांस और सिनेमा पर भी अपने विचार व्यक्त किए। काजोल का कहना है कि अब प्यार की परिभाषा पूरी तरह बदल गई है। सिनेमा में भी यह बदलाव दिखाया जा रहा है।
Kajol: 'प्यार की परिभाषा बदल चुकी है, 90 के दशक में जो जुनून था वह अब 'मूर्खता' है', बोलीं काजोल
विज्ञापन

6 of 11
मनीष पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज 'रफूचक्कर' के बेहतरीन एक्टर मनीष पॉल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्टर-होस्ट जियोसिनेमा के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के पहले 'वीकेंड का वार' में मनीष पॉल शामिल होंगे। वहीं, सलमान खान और मनीष पॉल की जुगलबंदी फैंस को मनोरंजन का डबल डोज देगी।
BB OTT 2: सलमान खान के साथ 'वीकेंड का वार' से जुड़ेंगे मनीष पॉल, एक्टर ने बड़े खुलासे से बढ़ाया फैंस का उत्साह
विज्ञापन

7 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। भले ही पिछले साल से लेकर अब तक उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो रही हैं, लेकिन अभिनेता की लोकप्रियता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। अब हाल ही में, अभिनेता गोपाल दत्त ने खिलाड़ी कुमार के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि गोपाल ने क्या कहा है।
Akshay Kumar: 'अक्षय अपनी फिल्मों के लिए काफी मेहनत करते हैं', खिलाड़ी कुमार के काम के मुरीद हुए गोपाल दत्त

8 of 11
राजीव खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का खुलासा कई सेलेब्स कर चुके हैं। अब इस कड़ी में अभिनेता राजीव खंडेलवाल का नाम भी जुड़ गया है। राजीव इस बात से सहमत हैं कि कास्टिंग काउच बॉलीवुड का सच है, लेकिन उनका कहना है कि यह सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने हाल ही में इंडस्ट्री में आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की और कहा कि चीजें अब बदल गई हैं।
Rajeev Khandelwal: 'पुरुषों को नहीं मिलता महिलाओं जितना समर्थन', कास्टिंग काउच पर छलका राजीव खंडेलवाल का दर्द

9 of 11
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सीरीज में वह वकील की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अभिनेत्री लगातार सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने इस सीरीज के बारे में बात करते हुए खुलासा किया है कि करियर को लेकर उनके अंदर एक तरह का डर है। अपने डर को उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है।
Kajol: अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' की रिलीज के लिए घबराई हुई हैं काजोल, अभिनेत्री को सता रहा इस बात का डर

10 of 11
गुलमोहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। साथ ही क्रिटिक्स ने भी फिल्म को काफी सराहा। इस फिल्म में बत्रा परिवार की कहानी को दिखाया गया। दिलचस्प बात यह है कि एक लंबे अरसे बाद शर्मिला टैगोर ने इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में वापसी की। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी आ रही है। अब जर्मनी के स्टटगार्ट में भारतीय फिल्म महोत्सव में इसकी स्क्रीनिंग होगी। 
Gulmohar: जर्मनी में भारतीय फिल्म महोत्सव में होगी 'गुलमोहर' की स्क्रीनिंग, निर्देशक की खुशी का ठिकाना नहीं
विज्ञापन

11 of 11
देव अधिकारी (बाघा जतिन) - फोटो : सोशल मीडिया
 बंगाली स्टार देव अधिकारी ने अपनी आगामी फिल्म 'बाघा जतिन' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेता ने 23 जून को फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर का अनावरण किया है। उनकी यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी जतींद्रनाथ मुखर्जी के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अरुण रॉय ने किया है। डायरेक्टर इस फिल्म पर पिछले 1.5 साल से काम कर रहे हैं।
Bagha Jatin: बायोपिक 'बाघा जतिन' के फर्स्ट लुक में पगड़ी पहने-राइफल थामे नजर आए देव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें