फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अभिनेता अरुण वर्मा का निधन और ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 20 Jan 2022 08:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अरुण वर्मा, गहराइयां फिल्म पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने गुरुवार को भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बता दें कि अरुण वर्मा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और संजय दत्त के अलावा कई बड़े सितारों के साथ 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अरुण वर्मा के निधन की जानकारी कवि उदय दाहिया ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, 'बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे मित्र अभिनेता अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया है भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति शांति...।' गौरतलब है कि अरुण वर्मा लंबे समय से बीमार थे, इसलिए वह अपने मूल निवास भोपाल में रहकर अपना इलाज करा रहे थे।

दुखद: अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में निधन, अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक के साथ कर चुके हैं काम
विज्ञापन

2 of 10
director pradeep raj - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार की सुबह एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज पुडुचेरी में किया जाएगा। प्रदीप राज ने गिरगिटले (Girgitle), किच्छू (Kichchu) जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। प्रदीप की सिनेमाघरों में आखिरी हिट फिल्म गिरगिटले थी। उन्होंने केजीएफ स्टार यश की फिल्म किरातका (Kirataka) का भी निर्देशन किया था।

Director Pradeep Raj: कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन

3 of 10
गहराइयां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण की पहली ओटीटी फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अनन्या पांडे, धैर्य करवा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर दमदार है। इसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच कई रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- जिंदगी, प्यार और विकल्प... चलिए सभी का अनुभव लें। ट्रेलर की शुरुआत दीपिका से होती है, जिसमें वे कहती हैं मुझे घर में रहना पसंद नहीं है। मैं यहां खुद को फंसी हुई महसूस करती हूं। इसके बाद की कहानी है अपनी ही बहन के ब्वॉयफ्रेंड से अफेयर करने की। फिल्म 'गहराइयां' की कहानी एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जो कॉम्प्लेक्स मॉडर्न रिलेशनशिप्स की कहानी बयां करती है। इस फिल्म में दीपिका ने कई बोल्ड सीन्स भी दिए हैं।

Gehraiyaan Trailer Release: खत्म हुआ इंतजार, रिलीज हो गया दीपिका पादुकोण की पहली ओटीटी फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर

4 of 10
राजकुमार राव ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। - फोटो : social media
अभिनेता राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपने एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए जानी-मानी निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके के साथ हाथ मिलाया है। राजकुमार राव ने निर्देशकों की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा कर इस बात की जानकारी दी है। इस तस्वीर में वे तीनों कैमरे की तरफ देखकर हंस रहे हैं। राजकुमार ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा,"एक रोमांचक शुरुआत। मैं इस टैलेंटिड जोड़ी के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित महसूस कर रहा हूं। अधिक जानकारी के लिए बने रहिए मेरे साथ।" राजकुमार के पोस्ट साझा करते ही इसपर कमेंट्स की बौछार होने लगी। भूमि पेडनेकर ने भी कमेंट कर लिखा, वाह क्या रोमांचक कोलैबरेशन है। इंतजार नहीं कर पा रही हूं।"

Raj DK's Upcoming Project: राज-डीके के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे राजकुमार राव, पोस्ट कर दी जानकारी
 
विज्ञापन

5 of 10
रॉकेट बॉयज - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। आने वाले दिनों में कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी की दुनिया में दर्शकों को एंटरटेन करती हुई नजर आएंगी, जिसमें सोनी लिव की रोमांच से भरी नई वेब सीरीज ‘रॉकेज बॉयज’ शामिल है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उनका ये इंतजार भी खत्म हो गया है। जी हां, ‘रॉकेट बॉयज’ का ट्रेलर सोनी लिव ने जारी कर दिया है, जो काफी रोमांच से भऱा हुआ है। ये वेब सीरीज भारत के दो महान वैज्ञानिकों के जीवन पर आधारित है, जिनका नाम होमी भाभा और विक्रम साराभाई हैं, जिन्होंने भारत के विज्ञान को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस सीरीज में जिम सर्भ ने होमी भाभा का किरदार निभाया है और इश्वाक सिंह विक्रम साराभाई के किरदार में दिखाई देंगे। इस सीरीज का प्रीमियर चार फवरी को होगा।

Rocket Boys Trailer: ‘रॉकेट बॉयज’ के ट्रेलर से फैंस के खड़े हुए रोंगटे, दो महान वैज्ञानिकों की कहानी ने जीता दिल
विज्ञापन

6 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री राजनीति से लेकर सामाजिक सभी तरह के मुद्दों पर अपने विचार खुलकर रखती हैं। अपने इसी बेबाक अंदाज की वजह से वह कई बार ट्रोलर के निशाने पर आ जाती हैं। तो वहीं कई बार उन्हें भी तारीफ मिलती है। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल इन दिनों उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बना हुआ है। ऐसे में राज्य का सियासी पारा भी काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के जरिए उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर की तस्वीर साझा की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सीएम के घर की इस तस्वीर को शेयर की है। अभिनेत्री के इन तस्वीरों को शेयर करते ही अब भाजपा के अन्य कई नेता भी इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

Kangana Ranaut: कंगना ने साझा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर की तस्वीर, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

7 of 10
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री 27 जनवरी, 2022 को गोवा के कैंडोलिम में सूरज नांबियार के साथ शादी करने जा रहीं हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से शादी समारोह में सीमित लोगों को ही न्योता दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मौनी रॉय और सूरज नांबियार कोविड -19 प्रोटोकॉल के कारण अपनी अतिथि सूची में कटौती कर रहे हैं। इसके साथ ही कपल ने शादी में शामिल होने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाने का आग्रह भी किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान मौनी रॉय के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि शुरुआत में, मौनी की अतिथि सूची में 50 लोग शामिल थे। हालांकि अभिनेत्री अब अपनी अतिथि सूची को छोटा कर रही हैं। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से अभिनेत्री अपनी शादी में इंडस्ट्री के सभी मित्रों को न्योता नहीं दे सकती हैं। इसलिए उन्होंने तय किया है कि कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद वह मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगी।

Mouni Roy-Suraj Nambiar: गोवा में होगी मौनी रॉय, सूरज नांबियार की शादी, मेहमानों के लिए रखी गई ऐसी शर्त

8 of 10
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : Insatagram- @twinklerkhanna
अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके कुछ फैन को पसंद आ रहे हैं और कुछ उन्हें गाना न गाने की सलाह दे रहे हैं। ट्विंकल खन्ना का गाना गाने वाला यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना ने फिल्म 'साजन' का गाना 'मेरा दिल भी कितना पागल है' गाया है। उन्होंने इस गाने को बेसुरे अंदाज में गाया है, जिस कारण फैंस उन्हें गाने को बंद करने की सलाह दे रहे हैं। वह इस गाने को लड्डू की एक थाली लेकर गा रही हैं। वीडियो में ट्विंकल लड्डू को देख रही हैं, पर खा नहीं रही हैं। दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने लड्डू के प्रति प्रेम और ना खाने की मजबूरी को गाने के जरिये पेश किया है।

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने गाया बेसुरा गाना, फैंस बोले- कृपया मत गायिये...

9 of 10
द कपिल शर्मा शो में जाने पर शैलेश लोढ़ा हुए ट्रोल - फोटो : social media
लगभग 14 सालों से हर किसी को गुदगुगाने वाले शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं। शैलेश आज कल सुर्खियों में हैं, इसकी वजह है उनकी वायरल होती एक थ्रोबैक वीडियो है, जिसमें वह 'द कपिल शर्मा शो' की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं। ट्रोलर्स उनकी इस वीडियो को वायरल कर उनको 'कपिल शर्मा शो' में जाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। शैलेश के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगों का यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर वो कैसे कपिल के शो में शिरकत कर सकते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में शैलेश अपने शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तारीफ और कपिल शर्मा शो की बुराई कर रहे हैं। इसमें वह कहते दिख रहे हैं, "कुछ शो को देखते वक्त मुझे शर्म आती है, कैसे ऐसी दादी हो सकती है जो हर किसी को चूमना चाहती है। ऐसी कैसी बुआ है जो बस शादी करने के लिए बेताब है। एक ऐसा पति जो अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता है। मैं तो एक ऐसे शो में काम करता हूं, जहां बेटा अपने बाप की इज्जत करता है। इतनी इज्जत करता है कि हर बात में वह अपने पिता के पैर छूता है।"

The Kapil Sharma Show: 'तारक मेहता' ने उड़ाया था कपिल शर्मा का मजाक, अब उनके शो में गए तो लोगों ने कर दिया ट्रोल
विज्ञापन

10 of 10
पिंकी रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन का एक वर्कआउट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पिंकी रोशन जबरदस्त वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं। खुद ऋतिक ने अपनी मम्मी के इस वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी मम्मी का वर्कआउट वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि कुछ अच्छा करने के लिए कभी देर नहीं होती है। ऋतिक ने सोशल मी़डिया यूजर्स को उनकी मम्मी के वर्काउट वीडियो को पसंद करने के लिए शुक्रिया कहा।

सोशल मीडिया: ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन का वीडियो वायरल, कर रही हैं जबरदस्त वर्कआउट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें