फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बाल-बाल बची एआर रहमान के बेटे की जान और हुमा ने उड़ाया फराह का मजाक, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 05 Mar 2023 08:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ए आर अमीन, हुमा कुरैशी और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नी आलिया के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता और आलिया के बीच का विवाद गहराता ही जा रहा है। अब इन दोनों के विवाद में उर्फी जावेद ने टिप्पणी की है। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि अभिनेता ने आलिया और उनके बच्चों को आधी रात में अपने घर में घुसने से रोक दिया। अब उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और आलिया के समर्थन में आईं।
Urfi Javed: उर्फी ने नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया से जताई सहानुभूति, बोलीं- इन्हें देख याद आ गए पुराने दिन
विज्ञापन

3 of 11
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक अक्सर अपने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने अपने पति अभिनव के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर नेटिजंस की हंसी छूट गई है। इस फनी वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या है इस वीडियो में...
Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक के पति अभिनव का डेबिट कार्ड हुआ गायब, वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 11
ए आर रहमान, ए आर अमीन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
ए आर रहमान बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। इनके गाने लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। पार्टी चाहे कोई भी उसमें ए आर रहमान के गाने जरूर बजते हैं। अब हाल ही में, ए आर रहमान के बेटे एआर अमीन से जुड़ी एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह खबर सुन फैंस भी अमीन को दुआएं दे रहे है। तो चलिए जानते है कि अमीन से जुड़ी कौन सी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
A R Rahman: ए आर रहमान के बेटे अमीन की क्रेन हादसे में बाल-बाल बची जान, पोस्ट साझा कर फैंस को दिया अपडेट

 
विज्ञापन

5 of 11
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का साल 2021 में पोर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले में नाम आने के बाद से ही वह सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आते हैं। इस केस मेें उन्हें दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद अक्सर उन्हें पैपराजी से बचने के लिए फेस मास्क लगाए देखा जाता था। कई बार मास्क के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। 
Raj Kundra: पोर्नोग्राफी केस के बाद पहली बार बिना फेस मास्क के दिखे राज कुंद्रा, तस्वीरें आईं सामने
 
विज्ञापन

6 of 11
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : social media
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन अक्सर किसी न किसी इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में, नव्या ने पेरेंटिंग पर बात करते हुए बच्चों की परवरिश के बारे में कुछ बातों का खुलासा किया और बताया है कि कब बच्चों पर सख्ती करनी चाहिए।श्वेता फैशन लाइन और एमएक्सएस वर्ल्ड की मालकिन हैं। अपने पति निखिल से अलग होकर श्वेता अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं।
Shweta Bachchan: श्वेता बच्चन ने बताया क्यों लड़कियों पर सख्ती करना है जरूरी, कहा- यह दुनिया महिलाओं के लिए...
विज्ञापन

7 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह सैफ अली खान की बेटी हैं, लेकिन उनको किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पटौदी खान की नवाबजादी ने सुशांत सिंह राजपूत सिंह संग बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ सिंबा में भी नजर आई थीं। अभिनेत्री अपने चुलबुले अंदाज से लोगों को खूब प्रभावित करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गुजरे साल 2020 के बारे में कुछ बातें की हैं, और उसे मनहूस भी बताया है।
Sara Ali Khan: पहली बार ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा, कार्तिक या गिल आखिर किसकी तरफ था इशारा?

8 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च 2023 को रिलीज होगी। रणबीर इन दिनों जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के प्रमोशन में वह अकेले ही देखे जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी हैं, मगर प्रमोशन के दौरान वह नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में रणबीर से सवाल पूछा जा रहा है कि क्या आलिया भट्ट ने उन्हें अपनी को-स्टार आलिया के साथ फिल्म का प्रमोशन करने से मना किया है? इसका रणबीर ने शानदार जवाब दिया है।
Ranbir Kapoor: आलिया के कारण श्रद्धा के साथ तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन नहीं कर रहे रणबीर? एक्टर ने बताया सच

9 of 11
सानिया मिर्जा, एमसी स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का आज यानी 5 मार्च 2023 को आखिरी मैच हैदराबाद में था। उन्होंने कुछ समय पहले संन्यास ले लिया था और आज उनका फेयरवेल मैच  था। इस मैच में बी टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे। इस मैच में 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन ने भी शिरकत की। सानिया के साथ स्टैन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
MC Stan: एमसी स्टैन ने सानिया मिर्जा के आखिरी मैच में दी लाइव परफॉर्मेंस, टेनिस प्लेयर ने खुश होकर लगाया गले

10 of 11
huma qureshi farah khan - फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। इस दौरान उनके भाई साजिद खान भी थे। फराह जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचती हैं, वहां पर पैपराजी पहले से ही मौजूद होती हैं, जिन्हें देखकर फराह हैरान हो जाती हैं। निर्देशक पैपराजी से पूछती हैं,कि किसने बुलाया आपको। इसपर पैपराजी जवाब देते हैं कि वह एयरपोर्ट वाले हैं, वे सभी वहीं रहते हैं। 
Farah-Huma: हुमा कुरैशी ने उड़ाया फराह खान का मजाक, एक्ट्रेस बोलीं तुमने ये बेडशीट क्यों पहनी हैं?
विज्ञापन

11 of 11
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान का आज जन्मदिन है। इब्राहिम के जन्मदिन के मौके पर उन्हें तमाम लोगों ने और परिवार के सदस्यों ने ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच उनकी बड़ी बहन यानी कि सारा अली खान ने भी एक अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सारा न अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और इब्राहिम की तस्वीर साझा की है। 
Sara-Ibrahim: सारा अली ने भाई इब्राहिम को बेहद खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, यूजर्स बोले-इतना गंदा कमरा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें