श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म स्त्री 2 का इंतजार दर्शकों को कई वर्षों से था। इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आखिरकार यह फिल्म रिलीज हो गई। सिनेमाघरों में दस्तक देते ही फिल्म ने धमाल मचा दिया। इस फिल्म के साथ दो बड़े सितारों की बड़ी फिल्में भी रिलीज हुईं, लेकिन इसके बाद भी स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले। सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी यह शामिल हो गई। आइए जानते हैं कि हिंदी भाषा में अब तक किन पांच फिल्मों पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की है।