फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films Release On Diwali: दिवाली पर होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी ये आठ फिल्में

Sat, 15 Oct 2022 05:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
films release on diwali 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में 24 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार भारतीय सिनेमा के लिए भी दिवाली काफी खास होने वाली है। दिवाली के मौके पर अक्सर एक या दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं लेकिन इस बार दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा। 24 अक्तूबर के आस-पास सिनेमाघरों में एक साथ सात फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें हिंदी के अलावा, साउथ की भी कई फिल्में शामिल हैं। आइए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
थैंक गॉड - फोटो : social media
थैंक गॉड
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की कॉमेडी बेस्ड फिल्म 'थैंक गॉड' दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त के किरदार में दिखाई देने वाले हैं, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के कर्मों का हिसाब-किताब करते हुए नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी हैं। यह फिल्म 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें:- Salman Khan: सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए करना होगा अभी और इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

3 of 9
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
राम सेतु
इस दिवाली को बॉक्स ऑफिस पर सीधा-सीधा अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच टक्कर होगी। 25 अक्तूबर को ही अक्षय कुमार की पौराणिक फिल्म 'राम सेतू' भी रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था, जिस पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:- Good Bad Girl Review: सोनी लिव की एमएक्स प्लेयर बनने की सस्ती कोशिश, झूठ का मायाजाल फैलाती विकास बहल की सीरीज
 

4 of 9
प्रिंस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंस
हिंदी के अलावा, साउथ सिनेमा की बड़ी फिल्में भी दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही हैं, जिसमें 'प्रिंस' का नाम भी शामिल है। यह फिल्म पहले 31 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। इस रोमांटिक फिल्म में 'सिवकार्थिकेयन' के साथ मारिया रयाबोशपका नजर आएंगी।  
विज्ञापन

5 of 9
सरदार - फोटो : सोशल मीडिया
सरदार
रोमांस और कॉमेडी के अलावा, दिवाली के मौके पर एक्शन का तड़का लगाने साउथ की फिल्म 'सरदार' आ रही है। अभिनेता कार्ति की यह फिल्म सिनेमाघरों में 'प्रिंस' को टक्कर देगी। यानी हिंदी के अलावा, अब साउथ में भी फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 9
उरी देवुदा - फोटो : सोशल मीडिया
उरी देवुदा
तेलुगू में भी दिवाली के मौके पर एक फिल्म रिलीज हो रही है, जिसका नाम ‘उरी देवुदा‘ (Ori Devuda) है। यह फिल्म 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विश्वक सेन और मिथिला पाल्कर एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

7 of 9
गिन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
गिन्ना
इस दिवाली हॉरर को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए भी फिल्म आ रही है, जिसका नाम 'गिन्ना' है। यह एक हॉरर बेस्ड फिल्म है, जिसमें विष्णु मांचू नजर आएंगे। इस फिल्म को सिनेमाघरों में ‘उरी देवुदा‘ टक्कर देगी।

8 of 9
पदवेत्तु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पदवेत्तु
हिंदी फिल्म ‘राम सेतु’ से पहले इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है मलयालम फिल्म 'पदवेत्तु'। लिजु कृष्णा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में निविन पॉली, शम्मी थिलाकन और अदिति बालन लीड रोल में हैं। इस फिल्म की अवधि है दो घंटे 25 मिनट है। 
विज्ञापन

9 of 9
ब्लैक एडम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्लैक एडम बात जब घटते घटते सवा दो घंटे से भी कम पर आ ही गई है तो आपको ये जानकर और खुशी होगी कि हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक एडम’ सिर्फ दो घंटे पांच मिनट की अवधि की ही फिल्म है। अंग्रेजी के अलावा हिंदी और तेलुगू में भी रिलीज हो चुकी इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन शीर्षक रोल कर रहे हैं जबकि जेम्स बॉन्ड के तौर पर मशहूर रहे अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन इस फिल्म में कुछ कुछ वैसी ही भूमिका में है जैसी भूमिका मार्वल की फिल्मों में डॉक्टर स्ट्रेंज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें