देशभर में 24 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार भारतीय सिनेमा के लिए भी दिवाली काफी खास होने वाली है। दिवाली के मौके पर अक्सर एक या दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं लेकिन इस बार दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा। 24 अक्तूबर के आस-पास सिनेमाघरों में एक साथ सात फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें हिंदी के अलावा, साउथ की भी कई फिल्में शामिल हैं। आइए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं।