फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश राज का बड़ा बयान- 'मेरे देश की सड़कों पर युवा जोड़ों को पीटना आतंक नहीं तो क्या है'

Sat, 04 Nov 2017 12:36 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 4
प्रकाश राज
हाल ही में कमल हासन ने 'हिंदू चरमवाद' पर एक लेख लिखा था। इसी से प्रेरित होकर होकर अब एक्टर-प्रोड्यूसर प्रकाश राज ने भी सोशल मीडिया पर एक दमदार पोस्ट लिखा है। प्रकाश राज ने ट्वीट किया, 'धर्म, संस्कृति और नैतिकता के नाम पर डर पैदा करना आतंक नहीं है तो और क्या है, मैं बस पूछ रहा हूं।'
विज्ञापन

2 of 4
प्रकाश राज
प्रकाश आगे लिखते हैं, 'अगर नैतिकता के नाम पर मेरे देश की सड़कों पर युवा जोड़ों को मारना आतंक नहीं है.. अगर कानून को हाथ में लेना और गाय को मारने के थोड़े से संदेह पर लोगों को पीटना आतंक नहीं है.. तो आतंक क्या है.. बस पूछ रहा हूं।'
  If instilling fear in the name of religion..culture..morality is not terrorizing..than what is it ..#justasking pic.twitter.com/hs8Y3H700L — Prakash Raj (@prakashraaj) November 3, 2017


 
विज्ञापन

3 of 4
प्रकाश राज
बता दें कि इससे पहले कमल हासन ने एक तमिल पत्रिका में लिखा था कि पहले दक्षिणपंथी हिंदू सिर्फ बहस करते थे, हिंसा में शामिल नहीं होते थे। लेकिन जब उनकी 'चालाकी' विफल होने लगी तो वे अब हिंसा का सहारा ले रहे हैं। 
पढ़ें- 'बाहुबली' के स्टारडम से बढ़े प्रभास के भाव, मना करने के बावजूद सेट पर करते हैं ऐसी हरकतें
विज्ञापन

4 of 4
प्रकाश राज
कमल हासन अपना राजनैतिक करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके चलते वो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पत्रिका में उन्होंने लिखा कि आतंक अब उनके घर में घुस चुका है। सत्यमेव जयते से हिन्दुओं की आस्था खत्म हो रही है, और इसकी जगह पर अब वो 'जिसकी लाठी, उसकी भैंस' में विश्वास करने लगे हैं।

पढ़ें- न्यूड फोटोशूट करवा चुके हैं मिलिंद सोमन, 52 की उम्र में 33 साल छोटी लड़की को बनाया गर्लफ्रेंड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें