फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूड फोटोशूट करवा चुके हैं मिलिंद सोमन, 52 की उम्र में 33 साल छोटी लड़की को बनाया गर्लफ्रेंड

Sat, 04 Nov 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
मिलिंद सोमन
टीवी सीरियल 'कैप्टन व्योम' से फेमस होने वाले मिलिंद सोमन आज अपना 52वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। आज भी मिलिंद सोमन की गिनती देश के पॉपुलर मॉडल्स में आती है। इस उम्र में भी मिलिंद जब रैंप पर उतरते हैं तो यंग मॉडल्स उनके आगे फीके नजर आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मिलिंद सोमन
मिलिंद फिटनेस फ्रीक हैं। एक साल पहले उन्होंने अल्ट्रामैन का खिताब जीता था। यह दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन थी। इस मैराथन में मिलिंद ने 3 दिन में 517 किमी दौड़ लगाकर ये खिताब जीता था। मिलिंद ने साल 2015 में  आयरमैन चैलेंज पूरा किया था। 

पढ़ें- 'बाहुबली' के स्टारडम से बढ़े प्रभास के भाव, मना करने के बावजूद सेट पर करते हैं ऐसी हरकतें
विज्ञापन

3 of 7
मिलिंद सोमन
इसमें उन्हें आयरनमैन ऑफ इंडिया का खिताब दिया गया था। इस चैलेंज को मिलिंद ने 5 घंटे और 19 मिनट में पूरा कर लिया था। साल 1995 में मिलिंद सोमन ने एक विज्ञापन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। जिसके बाद वो विवादों में घिर गए थे।

पढ़ें- दर्दनाक सर्जरी करवाकर गौरव से गौरी बने, जिम करना शुरू किया तो हो गया बुरा हाल

4 of 7
मिलिंद सोमन
इस विज्ञापन में उनके साथ उस समय की मशहूर फीमेल मॉडल माधु सप्रे भी मौजूद थीं। ब्लैक एंड व्हॉइट इस तस्वीर में दोनों सुपर मॉडल अपने शानदार फिगर को दर्शाने में लगे थे। यह विज्ञापन टफ शूज का था। मिलिंद के इस फोटोशूट से नाराज होकर कई सामाजिक गुटों ने तो विरोध प्रदर्शन करना और रैलियां निकालना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
मिलिंद सोमन
14 साल तक कानूनी कार्रवाई चलती रही और आखिर में 2009 को कोर्ट ने विज्ञापन के हक में फैसला सुनाया। इस विज्ञापन ने भारतीय संस्कारों, सभ्यताओं, मूल्यों और शिक्षाओं के लेकर लोगों में कई सवाल कड़े किए थे। इन दिनों मिलिंद अपनी 33 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कोनवार को लेकर चर्चा में हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
मिलिंद सोमन
अंकिता की उम्र सिर्फ 18 साल है और वो एक एयर होस्टेस हैं। हाल ही में उन्होंने एक फैशन शो के दौरान अंकिता को लोगों के सामने इंट्रोड्यूस किया था। मिलिंद और अंकिता पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मिलिंद आखरी बार फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने अंबाजी पंत का रोल प्ले किया था
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिलिंद सोमन
मिलिंद की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में फिल्‍म 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' की अपनी फ्रेंच को-स्‍टार मैलेन जाम्‍पनोई से शादी कर ली थी। इन दोनों का साल 2009 में तलाक हो गया। इसके बाद मिलिंद एक्‍टर सहाना गोस्‍वामी को डेट करने लगे। सहाना मिलिंद से 21 साल छोटी थीं। सहाना के साथ उनका रिलेशन 4 साल तक रहा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें