फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा

Wed, 08 Mar 2017 10:17 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 6
र‌िंकू राजगुरु
मराठी फिल्‍म 'सैराट' की लीड एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु तो आपको याद ही होगी। 15 साल की ये एक्ट्रेस अब 10वीं क्लास के एग्जाम दे रही है। जब रिंकू ने फिल्म 'सैराट' में काम करना शुरू किया था तो उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी और उन्होंने नौवीं की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा

2 of 6
र‌िंकू राजगुरु
फिल्म रिलीज होने के बाद रिंकू रातों-रात सुपरस्टार बन गई थीं। नागराज मंजुले की इस फिल्म के लिए रिंकू ने तब ऑडिशन दिया था जब वो सातवीं क्लास में पढ़ती थीं। डांसिंग में इंट्रेस्ट होने के चलते रिंकू को फिल्म मिल गई। जबकि रिंकू ने कभी एक्टिंग नहीं सीखी है। 
विज्ञापन

गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा

3 of 6
र‌िंकू राजगुरु
रिंकू सोलापुर के अकजुल के जीजामाता कन्या विद्यालय में पढ़ती हैं। गांव की रहने वाली ‌रिंकू ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो फिल्मों में भी काम करेंगी। रिंकू अब बहुत पॉपुलर हो गई हैं। जब वो परीक्षा देने पहुंची तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। यहां फूल देकर उनका स्वागत किया गया।

गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा

4 of 6
र‌िंकू राजगुरु
जैसे-तैसे रिंकू स्कूल के अंदर पहुंच पाईं। ‌फिल्म 'सैराट' ने 100 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर मराठी सिनेमा जगत में इतिहास रच दिया था। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। फिल्म हिट होने के बाद इसके दोनों लीड रोल रिंकू और आकाश ‌थोसर इतने फेमस हो गए कि वो घर से बाहर तक नहीं निकल पाते थे।
विज्ञापन

गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा

5 of 6
र‌िंकू राजगुरु
एक इंटरव्यू में रिंकू ने बताया ‌था कि जब ‌फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने दोबारा स्कूल जाना शुरू किया तो वहां इतनी मीडिया और भीड़ जमा रहती थी कि उन्होंने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। इसके बाद रिंकू ने अपनी पढ़ाई घर में ही करनी शुरू की। अब वो 10वीं का एग्जाम दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की ये लड़की रातों-रात बनी थी सुपरस्टार, 10वीं की परीक्षा देने पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा

6 of 6
र‌िंकू राजगुरु
बता दें कि मराठी के बाद सैराट को कन्नड़ भाषा में मनसु मल्लिगे के नाम से बनाया गया है। इस फिल्म की लीड हीरोइन भी रिंकू ही है। फिल्म अब तक रिलीज हो गई होती लेकिन रिंकू की परीक्षा को देखते हुए पिछले दिनों इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें