फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: पहली फिल्म के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, मोटापे के चलते फिल्में मिलना हुईं बंद

Wed, 08 Mar 2017 08:14 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : self
90 के दशक में कई ऐसे एक्टर हुए जिन्होंने अपना ड्रीम डेब्यू किया और जबरदस्त ख्याति पाई। लेकिन बाद में उनमें से जहां कुछ गुमनामी के अंधेरे में खो गए तो वहीं कुछ की जिंदगी इस कदर फटेहाल हो गई कि फिल्में मिलना तक बंद हो गईं। ऐसे ही एक हीरो रहे फरदीन खान। जी हां, वही फरदीन खान जिन्होंने 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से सुपरहिट डेब्यू किया था।

आज फरदीन खान अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक वक्त पर सभी की पसंद रहा ये हीरो आज फिल्मी परदे से गायब है।
विज्ञापन

2 of 6
पहली ही फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया और उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसके बाद तो जैसे फरदीन की निकल पड़ी और 'जंगल', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी हिट फिल्में दीं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty
लेकिन आज फरदीन खान की हालत कुछ ऐसी हो गई है फिल्में मिलना तो दूर कोई भी उन्हें देखकर पहचान नहीं पाएगा। चाहें फिल्में हिट रही हों या फिर फ्लॉप, फरदीन खान ने जैसे-तैसे 2010 तक फिल्मों पर अपनी पकड़ बनाए रखी, लेकिन बाद में ड्रग्स रखने के आरोप में पकड़े जाने के बाद उनका करियर तो जैसे दांव पर ही लग गया।

एक वक्त आया जब उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया।

4 of 6
- फोटो : self
चकाचौंध से दूर रहने के बाद फरदीन की हालत कुछ ही दिनों में काफी खराब हो गई। वो इस कदर मोटे हो गए कि बुढ़ापा साफ झलकने लगा। उनके इस मोटापे का सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब मजाक भी उड़ाया। किसी ने उन्हें रसगुल्ला कहा तो किसी ने उनकी तुलना बप्पी लाहिरी से कर दी, लेकिन फरदीन खान ने उस मजाक को खुद पर हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन

5 of 6
fardeen khan - फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
कुछ वक्त पहले फरदीन को प्रीति जिंटा की बर्थडे पार्टी में देखा गया और उसमें भी वो काफी अलग अवतार में नजर आए। उनका वजन पहले से काफी बढ़ा हुआ था और सफेद बाल दाढ़ी से बाहर झांक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसे किस्मत की मार ही कहा जाएगा कि एक जाने-माने एक्टर का बेटा होने के बाद भी फरदीन खान का फिल्मी करियर सफलता की ऊंचाइयों को छूने के बजाय गर्त में चला गया। करियर के साथ साथ फरदीन खान की वो फिट बॉडी और खूबसूरत चेहरा भी गायब हो गया जिस पर कभी लाखों लड़कियां मरतीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें