महाराष्ट्र के कर्जत की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी के मुताबिक फिल्म और टेलीविजन से जुड़े कर्मचारियों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी से महाराष्ट्र के करजत के समीप शेलू में दादा साहेब फाल्के गृह निर्माण योजना की शुरुआत हो रही है। इसके पहले चरण में दस हजार अस्सी घरों का निर्माण होने जा रहा है। शिवरात्रि पर भूमि पूजन के साथ ही इस मिनी सिटी का श्रीगणेश हो जाएगा। इस टाउनशिप में अस्पताल, स्कूल तथा अन्य सुविधाएं भी होगी। इस टाउनशिप में मनोरंजन उद्योग में काम करने वालों के लिए काफी सस्ते दर पर 465 स्क्वायर फिट के फ्लैट बनाए जा रहे हैं।