सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शक बेसब्री से एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के लुक का पोस्टर जारी किया गया था। वहीं, दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए आज 'फाइटर' से अनिल कपूर के लुक का नया पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में कैप्टन राकेश जय सिंह के किरदार में अनिल कपूर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है।