दुनिया भर में अपनी कमाल की फिटनेस और शानदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन के दीवाने करोड़ों की संख्या में हैं। अभिनेता के यही फैंस उनकी लगभग हर गतिविधी पर नजर बनाए रखते हैं और इन दिनों सभी को ऋतिक की आगामी हवाई एक्शन फिल्म 'फाइटर' का इंतजार है। सिने प्रेमी बॉलीवुड के एकमात्र सुपरहीरो यानी ऋतिक रोशन को जल्द से जल्द एक्शन मोड में देखने के लिए उत्साहित हैं। बॉलीवुड के गलियारों में फिल्म की चर्चा आए दिन होती रहती है। फैंस इस फिल्म के लिए पहले से ही उत्साहित हैं और अब ऋतिक ने उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। दरअसल, हाल ही में ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' का नया पोस्टर रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।