फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैंड तरीके से फिरोज खान ने बेटे को किया था लॉन्च, फिल्में नहीं मिलीं तो हो गई ऐसी हालत

Sat, 27 Apr 2019 08:23 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
feroz khan, fardeen khan - फोटो : social media
फिरोज खान पर्दे पर एक रौबदार शख्स के रूप में जाने जाते थे। यही नहीं उस दौर में उनके फैशन स्टाइल की लड़कियां खूब दीवानी थीं। पठान परिवार से ताल्लुक रखने वाले फिरोज खान का निधन 27 अप्रैल 2009 को हुआ था। चलिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
fardeen khan - फोटो : social media
फिरोज खान ने अपने करियर में करीब 51 फिल्में कीं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने डायरेक्शन में भी कदम रखा। साल 1998 में फिरोज खान ने फिल्म प्रेग अगन का डायरेक्शन किया और अपने बेटे फरदीन खान को इस फिल्म से लॉन्च किया। इस फिल्म के लिए फरदीन खान को फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला। 
विज्ञापन

3 of 6
fardeen khan - फोटो : social media
इसके बाद फरदीन खान ने लव के लिए कुछ भी करेगा, ओम जय जगदीश, हे बेबी, जानशीं, फिदा, खुशी और ऑल द बेस्ट जैसी फिल्में कीं। जानशीं का डायरेक्शन भी फिरोज खान ने किया था जिसमें फरदीन के साथ सेलिना जेटली थीं। बॉक्स ऑफिस पर ये सभी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। इस वजह से उनका करियर ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।

4 of 6
fardeen khan - फोटो : social media
साल 2010 में फरदीन खान की आखिरी फिल्म दूल्हा मिल गया आई थी। पिछले 9 साल से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। काफी दिनों बाद जब वह स्पॉट किए गए तो सभी उनका बदला हुलिया देख चौंक गए। वजन बढ़ने की वजह से फरदीन बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे थे। फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। 
विज्ञापन

5 of 6
fardeen khan - फोटो : social media
ट्रोल किए जाने पर फरदीन खान ने मुंहतोड़ जवाब दिया। फरदीन ने फेसबुक पर एक खुला खत शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'न तो शर्मिदा हूं, न आहत ही हूं और न तो अंधा हूं। क्या मैं खुश हूं? वास्तव में जीवन का सबसे खुशनुमा पल जी रहा हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fardeen khan - फोटो : social media
फिल्मों से दूर फरदीन इस वक्त अपने पिता फिरोज खान की विरासत संभाल रहे हैं। फिरोज खान को राजसी स्टाइल में जिंदगी जीने का शौक था और इसी शौक के चलते उन्होंने फार्महाउस के लिए जमीन ली थी। फरदीन अब इसी की देखरेख करते हैं। उन्होंने गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से शादी की है। दोनों के एक बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें