फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड का वो दबंग एक्टर, जिसने पाकिस्तान जाकर मुशर्रफ को सुनाई थी खूब खरी-खोटी

Sat, 27 Apr 2019 08:16 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
feroz khan - फोटो : file photo
अपने जमाने के मशहूर एक्टर फिरोज खान का निधन 27 अप्रैल 2009 को बेंगलुरू में लंग कैंसर की वजह से हुआ था। जुल्फिकार अली शाह खान के घर में जन्मे फिरोज खान एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। फिरोज का परिवार अफगानिस्तान से भारत पहुंचा था। उनके पिता अफगानिस्तान के गजनी में रहते थे जबकि उनकी मां ईरानी थीं। फिरोज खान अपनी बेबाक बयानी की वजह से मशहूर थे। आज हम उनका एक ऐसा ही किस्सा शेयर करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
feroz khan - फोटो : file photo
साल 2006 में फिरोज अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताजमहल के प्रमोशन के सिलसिले में पाकिस्तान के लाहौर गए थे। इस दौरान उन्होंने खुलेआम पाकिस्तान के खिलाफ बोला था। यही नहीं फिरोज खान के बयान के बाद उस वक्त के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने उनके पाकिस्तान आने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
feroz khan - फोटो : file photo
दरअसल, फिरोज खान ने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि 'भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। हमारे यहां मुसलमान आगे बढ़ रहे हैं, तरक्की कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं। प्रधानमंत्री सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था लेेकिन आज हालात देखिए लोग एक दूसरे को मार रहे हैं।' जिस वक्त फिरोज ने ये बातें कहीं, मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे और राष्ट्रपति के पद पर एपीजे अब्दुल कलाम थे।

4 of 5
feroz khan - फोटो : file photo
फिरोज खान ने आगे कहा कि 'यहां मैं खुद से नहीं आया हूं। मुझे यहां आने के लिए निमंत्रण दिया गया था। हमारी फिल्में इतनी प्रभावशाली होती हैं कि आपकी सरकार उसे ज्यादा वक्त के लिए रोक नहीं सकती।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरोज खान जिस वक्त ये बातें कर रहे थे उस वक्त वहां एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। फिरोज के इस बयान के बाद पाकिस्तान में खूब विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
feroz khan - फोटो : file photo
उस दौरान भारत से पाकिस्तान गए डेलिगेशन में फिरोज के साथ उनके भाई अकबर खान, संजय खान, फरदीन खान, शत्रुघ्न सिन्हा, महेश भट्ट और पहलाज निहलानी शामिल थे। इसके अलावा ताजमहन फिल्म के कई स्टार्स भी पाकिस्तान गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें