फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोशूट: बदले-बदले अंदाज में नजर आईं फातिमा सना शेख, आमिर के तलाक के बाद किया गया था ट्रोल

Mon, 26 Jul 2021 01:34 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया
फातिमा सना शेख बॉलीवुड की उभरती हुई कलाकार हैं जिन्होंने बेहद ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फातिमा ने दंगल से कोहराम मचाया और इसके अलावा वो दूसरी फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा भी बन चुकी हैं। फातिमा को उनके अभिनय के लिए काफी पसंद किया जाता है और उन्हें देखकर लग रहा है कि वो अपने करियर में एक ऊंची उड़ान भरेंगी।

फातिमा सना शेख ने साझा की खूबसूरत तस्वीरें

कम ही समय में फातिमा की फैन फालोइंग भी काफी ज्यादा हो गई है और लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। फातिमा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी शानदार तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर फैंस उन पर दिल हार जा रहे हैं।




विज्ञापन

2 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram
दरअसल फातिमा ने जो तस्वीरें साझा की है उसमें वो प्रिंटेड ओवरसाइज्ड शर्ट में नजर आ रही हैं। रंग बिरंगे इस लिबास में फातिमा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। दंगल गर्ल ने कई सारे पोज देते हुए अपनी ये तस्वीरें खिंचवाई हैं जिन्हें देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ उन्होंने फोटोशूट करने वाली टीम की डिटेल्स भी मेंशन की है। लॉन्ग प्रिटेंड शर्ट में फातिमा बेहद शानदार लग रही हैं।



विज्ञापन

3 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram
इससे पहले भी फातिमा ने अपनी कई तस्वीरें साझा की थीं और उन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वो कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' में उनकी बेटी के रोल में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

4 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2016 में 'दंगल' फिल्म में उन्होंने लीड रोल में बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'लूडो' और 'सूरज पर मंगल भारी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार फातिमा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'अजीब दास्तांस' में नजर आईं थीं। फिलहाल उनके पास कोई बड़े प्रोजेक्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फातिमा सना शेख, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
फातिमा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आमिर खान की बेटी का रोल निभा चुकी फातिमा का नाम मिस्टर परफेक्टनिस्ट से जोड़ा जाता है। यहां तक कि आमिर और किरण के तलाक की खबरों के वक्त फातिमा का नाम खूब सुर्खियों में रहा था।बहुत से लोगों ने फातिमा को ही आमिर और किरण के तलाक की वजह बता दिया था। हालांकि फातिमा इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और जल्द ही किसी अच्छे प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें