फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख को छूने के बाद फातिमा ने दिनभर नहीं धोया था हाथ, कहा- उन्हें पता ना चले वरना...

Sat, 22 May 2021 09:08 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फातिमा सना शेख, शाहरुख खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान बॉलीवुड के तो बादशाह हैं ही साथ ही उनके नाम का डंका पूरी दुनिया में बजता है। शाहरुख के फैन देश-विदेश हर जगह फैले हुए हैं। आम जनता ही नहीं बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी शाहरुख की दीवानी हैं। किंग खान ने जिस तरह से फर्श से लेकर अर्श तक का अपना सफर तय किया है वो लाखों लोगों को प्रेरित करता है। शाहरुख भले ही कुछ वक्त से फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनके प्रति लोगों की दीवागनी में कोई कमी नहीं आई है। उनकी सफलता देखकर ही इंडस्ट्री से बाहर के लोग भी फिल्मों में हिट होने के सपने देखते हैं।खुद इंडस्ट्री के अंदर कितने ही ऐसे सितारे हैं जो शाहरुख खान से एक मुलाकात के लिए बेचैन रहते हैं। अब हाल ही में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने भी बताया कि जब वो शाहरुख से मिली तो उनका कैसा अनुभव था। उन्होंने इससे जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम
एक इंटरव्यू में फातिमा ने शाहरुख और अपनी मुलाकात के  बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक दिवाली पार्टी के दौरान आमिर खान ने ही उन्हें शाहरुख खान से मिलवाया था। उस दौरान शाहरुख ने हंसी मजाक करते हुए एक जोक भी कहा था जिस पर फातिम हंसती रह गई थीं। इसी दौरान शाहरुख से बात करते करते फातिमा ने उन्हें छू लिया था और ये अभिनेत्री के लिए बेहद ही खास पल बन गया।
विज्ञापन

3 of 5
फातिमा सना शेख, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख फातिमा के पसंदीदा कलाकार में से एक हैं। ऐसे में बातों-बातों में उन्होंने शाहरुख को जरा सा छू लिया और फिर खुशी के मारे झूम उठीं। उन्होंने बताया कि उस पूरे दिन उन्होंने अपना हाथ भी नहीं धोया था। फातिमा ने अंत में ये भी कहा कि, 'काश शाहरुख खान को इस बारे में कुछ पता ना चले वरना वो उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे'।

4 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प है कि फातिमा पहली बार शाहरुख से नहीं मिल रही थीं। उन्होंने बाल कलाकर के रूप में फिल्म 'वन टू का फोर' में शाहरुख के साथ काम किया था। हालांकि बचपन से लेकर आज तक शाहरुख उनके सबसे पसंदीदा कलाकार रहे हैं, ऐसे में उनको छू लेना फातिमा के लिए बड़ी बात हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : instagram/fatimasanashaikh
फातिमा कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' में बाल कलाकार के तौर पर नजर आईं थीं। उन्होंने इस फिल्म में अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद फिल्म 'दंगल' से उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कदम रखा। वो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'सूरज पर मंगल भारी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वो वेब सीरीज 'अजीब दास्तांस' में भी नजर आईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें