बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी अदाकारा चारू असोपा सोशल मीडिया पर खूब रहती हैं। चारू असोपा आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब चारू असोपा के फैंस के एक खुशखबरी है। खबर है कि चारू असोपा और राजीव सेन अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। आज ही के दिन 27 साल पहले दुनिया को पहली इंडियन मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन मिली थी। इसी दिन उनकी भाभी चारू असोपा ने अपने फैंस के साथ प्रेंग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है। चारू ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा कर इस खबर का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने फैंस का आशीर्वाद भी मांगा है। वीडियो शुरू होते ही चारू असोपा अपनी फेवरेट खट्टे आम की कैंडी फैंस को दिखा रही हैं। चारू कहती हैं कि उनसे बहुत समय से पूछा जा रहा था कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं और अब वह एक खास खबर सभी के साथ शेयर करना चाहती हैं। चारू कहती हैं, 'मुझे पता है कि इतनी जल्दी यह सारी बातें लोगों को नहीं बतानी चाहिए लेकिन यह समय मेरे लिए बहुत ही खास है। मेरे शरीर और मूड में कई बदलाव हो रहे है।'