सई परांजपे
- फोटो : सोशल मीडिया
सई परांजपे
सई परांजपे का नाम उन निर्देशकों में शामिल हैं जिन्होंने आर्ट फिल्मों की गरिमा को बनाए रखा। स्पर्श, चश्मे बद्दूर, कथा, साज, दिशा जैसी फिल्मों से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।उन्होंने कई मराठी नाटक भी लिखे और उनका निर्देशन किया। सई परांजपे को उनकी फिल्मों के लिए कुल 4 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे। इसके अलावा उन्हें दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्मों में योगदान के लिए 2006 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था।