काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पता था कि गाना कैसे शूट होना है, उन्हें कैसे एक्सप्रेशन देने हैं लेकिन नीचे गिराने वाली बात उन्हें किसी ने नहीं बताई थी। काजोल ने कहा कि, 'फराह खान ने शाहरुख को अकेले में कहा था कि तुम काजोल के साथ डांस करते करते हुए उसे बाहों में भर लेना और फिर उसे नीचे गिरा देना, लेकिन उसको बताना नहीं। ऐसे में जब सीन शूट हुआ तो शाहरुख ने अचानक ऐसा ही किया और मैं एकदम अवाक रह गई। ऐसे में इस सीन को काफी पसंद किया गया क्योंकि मेरे एक्सप्रेशेन बिल्कुल नेचुरल निकले थे'।