कहने के लिए पिता बेशक दो शब्दों का एक अक्षर है, लेकिन वह एक ऐसा इंसान होता है, जो अपने बच्चों का असली सुपर हीरो है। हर पिता के लिए बेटी परी होती है, लेकिन वह बेटे से भी उतना ही प्यार करता है। वह अपने बच्चों को बराबर प्यार देता है। उन्हें जिंदगी की हर खुशी देने के लिए वह दिन रात मेहनत करता है ताकि उसके बच्चे अपनी हर जंग को जीत सके। वैसे तो पिता के लिए अपना प्यार जाहिर करने के लिए साल का हर दिन खास है लेकिन फिर भी दुनिया भर में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। ऐसे खास मौके पर आज हम आपके लिए बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक पिता को बच्चों के दोस्त और एक असली गुरु के रूप में दिखाया गया है।