साहस, त्याग बल और अनुशासन इनको अगर एक शब्द में कहना हो तो 'पिता' शब्द ही काफी है। भारतीय घरों में पिता की छवि एक सख्त शख्स की बनी हुई है। बच्चे को कोई भी बात कहनी हो तो वह अपने पिता से पहले मां के पास जाता है, क्योंकि बच्चे पिता से कहने में डरते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि पिता बच्चों से प्यार नहीं करते। पिता वह शख्स हैं जो बच्चे को एहसास कराए बिना ही उसके पीछे साए की तरह खड़े रहते हैं। एक मां की तरह पिता भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं और ये एहसास बच्चों को तब होता है जब वह बड़े हो जाते हैं। वैसे तो पिता के लिए किसी खास दिन को मनाने की जरूरत नहीं है, लेकिन पूरी दुनिया में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। पिता को स्पेशल फील कराने के लिए बच्चे इस दिन कुछ न कुछ खास करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने पिता के लिए प्यार जताया है।