'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं आलिया भट्ट ने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया है। किरदार कैसा भी हो आलिया भट्ट खुद को उसमें बेहतर तरीके से ढालना जानती हैं। आलिया न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि फिटनेस के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आलिया ने फिटनेस को हासिल करने के लिए जमकर मेहनत की है चूंकि बॉलीवुड में आने से पहले आलिया भट्ट काफी मोटी हुआ करती थीं।