फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरेंः कव्वाल फरीद साबरी का निधन और सुनील पाल की गिरफ्तारी के लिए गृहमंत्री को भेजी गई चिट्ठी

Thu, 22 Apr 2021 08:53 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरीद साबरी, सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड से एक बेहद गमगीन कर देने वाली खबर सामने आई है। जयपुर के मशहूर कव्वाली फरीद साबरी का बुधवार की सुबह निधन हो गया। बॉलीवुड में राजस्थान का नाम रोशन करने वाले साबरी हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। बताया गया कि उन्हें निमोनिया हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया।


दुखदः 'देर ना हो जाए' फेम कव्वाल फरीद साबरी का निधन, टूट गई मशहूर साबरी ब्रदर्स की जोड़ी

 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील पाल - फोटो : Twitter
जाने-माने अभिनेता और हास्य कलाकार सुनील पाल कोरोना महामारी के इस दौर में चिकित्सकों पर टिप्पणी कर मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। पहले तो उनके वीडियो की जमकर आलोचना हुई। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी। और अब एक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा गया है।


विवाद: डॉक्टरों को चोर कहना सुनील पाल को पड़ा भारी, गिरफ्तारी के लिए गृहमंत्री को भेजी गई चिट्ठी

 
विज्ञापन

3 of 5
विजय राज - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड के हास्य कलाकार विजय राज को राहत मिली है। छेड़छाड़ के एक मामले में उन्हें नागपुर हाई कोर्ट की ओर से अंतरिम निषेधाज्ञा मिल गयी है। अभिनेता पर 2020 में फिल्म शेरनी की शूटिंग के दौरान होटल रूम में एक असिस्टेंट डायरेक्टर से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से उन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी।


अभिनेता विजय राज को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी विज्ञापन अंतरिम राहत, असिस्टेंट डायरेक्टर से छेड़खानी का था मामला

4 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ स्थिति बेकाबू होती नजर आ रही है और लोग खुद को सुरक्षित रखने के हर मुमकिन उपाय कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी इसका कहर खूब देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने अपने एक ट्वीट के जरिए सरकार पर तंज कसा है और व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


ऋचा चड्ढा ने सरकारी व्यवस्थाओं पर साधा निशाना, बोलीं - 'ना ऑक्सीजन है, ना अस्पतालों में बेड और...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राघव जायुल - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना की स्थिति का हाल ये है कि आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक कोई सुरक्षित नहीं है। मनोरंजन जगत से तो आए दिन सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। अब हाल ही में टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के होस्ट राघव जुयाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।


कोरोना की चपेट में आए 'डांस दीवाने 3' के होस्ट राघव जुयाल, जज पहले ही हो चुके हैं संक्रमित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें