फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: बहन के साथ इस एक्टर ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्या आपने पहचाना?

Mon, 24 Jun 2019 12:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar - फोटो : social media
एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में हैं। उनके फैंस लगातार डॉन 3 बनाने की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान ने अभी तक कोई स्क्रिप्ट फाइनल नहीं की है। फिल्मों के अलावा फरहान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। फरहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
farhan akhtar, zoya akhtar - फोटो : social media
फरहान अख्तर ने एक बार फिर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। बचपन की इस तस्वीर में फरहान को पहचानना मुश्किल है। इसमें फरहान के साथ उनकी बहन जोया अख्तर, कजिन निशांत और कबीर अख्तर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में फरहान बेहद क्यूट लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
farhan akhtar - फोटो : file photo
तस्वीर में सभी लोग कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं और पोज दे रहे हैं। बचपन को याद करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा- 'कजिन के साथ यह तस्वीर उस वक्त ली गई थी जब वाइड एंगल कैमरा लेंस नहीं था।' 

4 of 5
priyanka chopra and farhan akhtar
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का डायरेक्शन सोनाली बोस ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
farhan akhtar, shibani dandekar - फोटो : file photo
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले काफी समय से अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। साल 2018 में इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था और तब से अब तक दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है। एक इंटरव्यू में शिबानी दांडेकर से जब फरहान संग अफेयर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, 'मैं किसी चीज को सीक्रेट रखने वाली लड़की नहीं हूं, मगर मुझे किसी चीज का ढिंढोरा पीटने की जरूरत नहीं है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें