फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की 'डॉन' वर्ष 2006 में रिलीज हुई थी। वहीं वर्ष 2011 में इसकी दूसरी किश्त 'डॉन 2' रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों में शाहरुख खान नजर आए। फैंस ने दोनों ही फिल्मों को बेशुमार प्यार दिया। इसी के साथ लंबे वक्त से दर्शकों को 'डॉन 3' का इंतजार है। लेकिन, जिस अंदाज में फरहान अख्तर इस प्रोजेक्ट को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं, उससे लगता है कि अभी 'डॉन 3' को लेकर उनकी कोई योजना नहीं है। हालांकि, फरहान से अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स यह पूछते हैं कि वह 'डॉन 3' का एलान कब करेंगे? एक बार फिर यूजर्स यह पूछते नजर आए।