वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन की एक जैसी हो चली कॉमेडी को अब दर्शक गंभीरता से लेते भी नहीं हैं। उनकी आखिरी हिट फिल्म ‘जुड़वा 2’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नतीजे ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहे हैं। ‘अक्टूबर’, ‘सुई धागा’, ‘कलंक’ और ‘स्ट्रीट डांसर थ्रीडी’ जैसी फिल्मों के बाद उनकी एक फिल्म ‘कुली नंबर वन’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। वरुण की पिछली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी फिल्म की लागत से बस कुछ ही ऊपर जा सका था। अब फिल्म 'भेड़िया' में उनकी काबिलियत का अगला इम्तिहान होना है। इसके अलावा वह निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' भी कर रहे हैं जिसमें वह जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे।
Shehnaaz Gill: मिले जब दो पंजाबी...शहनाज गिल ने विक्की कौशल संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें