सीधे ओटीटी पर रिलीज अपनी फिल्म ‘तूफान’ की कामयाबी से उत्साहित अभिनेता फरहान अख्तर ने 10 साल बाद निर्देशन में वापसी का भी एलान कर दिया है। फरहान निर्देशित पिछली फिल्म ‘डॉन 2’ रही है, जिसे उन्होंने शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता आदि के साथ बनाया था। फरहान को लेकर अरसे से चर्चा रही है कि वह इसकी सीक्वेल बनाने की कोशिशें करते रहे हैं। समझा यही जा रहा था कि वह अपनी अगली निर्देशित फिल्म शाहरुख खान के साथ ही बनाएंगे लेकिन मंगलवार को उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फरहान की जिस अगली फिल्म का एलान किया, उसमें कोई बड़ा हीरो नहीं है बल्कि इस बार फिल्म की कमान तीन दिग्गज अभिनेत्रियां संभालने जा रही हैं।