फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farah Khan: बड़े-बड़े सितारों को उंगली पर नचाती है स्टंटमैन की बिटिया, शाहरुख खान की इस फिल्म ने पलट दी किस्मत

Thu, 09 Jan 2025 09:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Birthday: कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान आज 9 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके करियर के बारे में
विज्ञापन
1 of 6
फराह खान - फोटो : अमर उजाला
फराह खान का आज जन्मदिन है। वे कोरियोग्राफर हैं, जो बड़े-बड़े सितारों को अपनी उंगलियों के इशारे पर नचाती हैं। एक पल का जीना गाने में ऋतिक रोशन का डांस हो या शाहरुख खान-मलाइका का छैया छैया उन्होंने कई लोकप्रिय गानों को कोरियोग्राफ किया है। फराह खान ने फिल्म निर्देशन में भी अपना हुनर दिखाया है। फराह खान ने 'मैं हूं ना' से निर्देशन में डेब्यू किया। फराह की गिनती आज इंडस्ट्री के बड़े नामों में होती है। मगर, इस मुकाम तक पहुंचने में उन्होंने पापड़ भी खूब बेले हैं। आइए जानते हैं उनका सफर...
विज्ञापन

2 of 6
फराह खान अपने माता-पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
रईस परिवार में हुआ जन्म, लेकिन फिर...
फराह खान का जन्म 9 जनवरी 1965 को मुंबई में कामरान खान और मेनका ईरानी के घर हुआ। फराह का जन्म अमीर घराने में हुआ। उनके पिता मशहूर निर्देशक व स्टंटमैन थे और फिल्मों में खूब पैसा कमाते थे। उनके घर सितारों का आना-जाना और पार्टियों का दौर चला करता। मगर, यह सिलसिला ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया और फिर ऐसा वक्त आया कि फराह खान के यहां खाने तक के लाले पड़ गए। कहा जाता है कि फराह खान के पिता ने एक फिल्म बनाई और इसमें अपनी जीवनभर की कमाई लगा दी। फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। परिवार की माली हालत खराब होती गई। गम में कामरान खान ने शराब का सहारा लिया और इसका असर उनकी सेहत पर पड़ने लगा। लिवल फटने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
फराह खान कुंदर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
पिता के अंतिम संस्कार तक के लिए नहीं थे पैसे
पिता का साया हटते ही फराह खान के परिवार पर मुसीबतों के बादल घिर आए। यहां से उनके संघर्ष का दौर शुरू हुआ जो करीब डेढ़ दशक रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह खान के पिता कामरान खान का जब निधन हुआ तो लोगों ने उनके कफन तक के पैसे फराह खान और साजिद खान को नहीं दिए थे। दोनों भाई-बहन जिसके भी पास गए, निराश होकर लौटे। तब सलमान खान के पिता और मशहूर राइटर सलीम खान ने मदद का हाथ बढ़ाया था। उन्होंने आर्थिक मदद दी तब जाकर कामरान खान का अंतिम संस्कार हो सका और फराह खान के घर महीनेभर के राशन का इंतजाम हो पाया।

4 of 6
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
स्टोर रूम में किया गुजारा
फराह खान के बारे में लोग ये धारणा बनाते हैं कि वे काफी सुविधाओं में रही होंगी, लेकिन हकीकत तो ये है कि उन्होंने ऐसा वक्त भी देखा जब उनके पास रहे का एक ढंग का ठिकाना तक नहीं था। वे और उनकी मां करीब छह साल तक एक स्टोर रूम में रहा करते थे। फराह खान ने इन तंग दिनों में पढ़ाई के साथ-साथ डांस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर बनने का सपना देखा। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वे किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन को अपना गुरू मानती थीं। उनके जैसा ही डांस करने की कोशिश करतीं। 

ये खबर भी पढ़ें:
Mahendra Kapoor 91st Birthday : सुनील दत्त-अशोक कुमार की आवाज थे महेंद्र कपूर, इनके बिना अधूरा आजादी का जश्न
विज्ञापन

5 of 6
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
इत्तेफाक से मिला पहला मौका
फराह खान को पहलो मौका 'जो जीता वही सिकंदर' में मिला। वे ऊटी में फिल्म को असिस्ट कर रही थीं। वहां इत्तेफाक से उन्हें कोरियोग्राफ करने का पहला मौका मिला। दरअसल, कोरियोग्राफर किसी कारण सेट पर नहीं पहुंच सकी थी। तब फराह खान से कहा गया कि तुम कोरियोग्राफी करो। इस तरह वह फिल्म फराह को मिल गई। इसके बाद तो उन्होंने कई फिल्मों के डांस सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए। 

ये खबर भी पढ़ें:
Farhan Akhtar Birthday: कभी नहीं भूल पाएंगे फरहान के ये पांच किरदार, जिन्हें फैंस आज भी करते हैं पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फराह खान-शिरीष - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की इस फिल्म ने पलटी किस्मत
शाहरुख खान से फराह खान की दोस्ती थी। फिर 'कभी हां कभी ना' के सेट पर दोनों मिले। ये दोस्ती और मजबूत हुई तो दोनों ने साथ में कई प्रोजेक्ट्स किए। बतौर निर्देशक 'मैं हूं ना' से शुरुआत की। इसमें शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। साथ ही फराह खान भी टॉप निर्देशकों में शामिल हो गईं। इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। निजी जिंदगी की बात करें तो फराह खान ने शिरीष कुंदर से शादी रचाई है। कपल के तीन बच्चे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Oscars 2025: लॉस एंजिल्स की भीषण आग के कारण ऑस्कर नामांकन की तारीख में बदलाव, अब इस दिन होगा एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें